फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Gita is complete philosophy of life: VC

गीता है जीवन का संपूर्ण दर्शन: वीसी

Wed, 15 Dec 2021 01:35 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 15 Dec 2021 01:35 AM IST
विज्ञापन
Gita is complete philosophy of life: VC
झांसी। बुंदेलखंड विश्वविद्यालय में एनएसएस की ओर से संगोष्ठी हुई। इसमें कुलपति प्रो. मुकेश पांडेय ने कहा कि बाल्यकाल से लेकर वृद्धावस्था तक उम्र के हर पड़ाव में गीता प्रासंगिक है। गीता जीवन का मर्म बताती है और कर्म पथ पर चलाना भी सिखाती है। गीता महज एक धार्मिक पुस्तक नहीं, बल्कि जीवन का संपूर्ण दर्शन है।
विज्ञापन

कुलपति ने कहा कि अर्जुन युद्ध से विरत हो चुके थे लेकिन गीता का उपदेश उन्हें न सिर्फ युद्ध करने के लिए तैयार करता है। साथ ही धैर्य बनाए रखने में सहायक भी होता है। गीता मनुष्य को उसके सही परिप्रेक्ष्य में रखती है। परिवार, समाज, क्षेत्र और धर्म के निकटवर्ती संदर्भों से हटाकर वह मनुष्य को उस विशाल ब्रह्मांड के संदर्भ में ले आती है, जिसका वह अभिन्न अंग है। कुलसचिव नारायण प्रसाद ने कहा कि गीता दुनिया का एकमात्र ऐसा काव्य है, जिस पर हजारों शोध पत्र प्रस्तुत किए गए हैं। गीता में लिखी हर पंक्ति पर शोध किया जा सकता है। डॉ. शंकर शरण तिवारी ने गीता को कई श्रेणियों में विभाजित कर बहुत सरल तरीके से उसके मर्म को विद्यार्थियों को समझाया। कहा कि गीता हमें आत्मनिर्भर बनना, कभी हार न मानना, सकारात्मक रहना सिखाती है। इस दौरान डॉ. मुन्ना तिवारी, डॉ. श्वेता पांडेय, डॉ. शिल्पा मिश्रा, डॉ. शुभांगी निगम, डॉ. भुवनेश्वर सिंह, डॉ. प्रशांत मिश्रा, डॉ. श्रीहरि त्रिपाठी, डॉ. अचला पांडेय, डॉ. नवीनचंद्र पटेल मौजूद रहे।
विज्ञापन

प्रश्नोत्तरी में वृंदा दुबे अव्वल
बीयू के पत्रकारिता संस्थान में गीता जयंती पर गीता पर विशेष प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता हुई। इसमें वृंदा दुबे प्रथम, आदेश राजपूत द्वितीय और अभय राठौर तृतीय स्थान पर रहे। इस दौरान डॉ. कौशल त्रिपाठी, राघवेंद्र दीक्षित, उमेश शुक्ला, अभिषेक कुमार, सतीश साहनी, वीरेंद्र कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed