फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Girls harrasment case change fighting case

छेड़खानी के मामले को मारपीट में किया दर्ज

Fri, 11 Dec 2020 12:15 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 11 Dec 2020 12:15 AM IST
विज्ञापन
Girls harrasment case change fighting case
झांसी। थाना सदर बाजार पुलिस का कारनामा सुर्खियों में है। एक युवती के साथ घर में घुसकर हुई छेड़खानी के मामले को पुलिस ने मारपीट में दर्ज किया है। इतना ही नहीं पुलिस ने पीड़िता को थाने बुलाकर तहरीर भी बदलवा दी। पीड़िता व उसका परिवार छेड़खानी में मामला दर्ज कराने के लिए थाने के चक्कर काट रहा है। मामला संज्ञान में आने के बाद एसएसपी ने सीओ को जांच कर कार्रवाई के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन

6 दिसंबर को थाना सदर क्षेत्र के एक मोहल्ले में रहने वाली युवती के साथ इलाके में रहने वाले एक युवक ने घर में घुसकर छेड़खानी कर दी थी। विरोध करने पर उसकी पिटाई भी की गई। घटना के बाद परिजन पीड़िता के साथ शिकायत लेकर थाने पहुंचे। आरोप है कि पुलिस ने उल्टा आरोपी का पक्ष लिया। जो तहरीर पीड़िता अपने साथ लेकर गई थी, उससे जबरन थाने में बदलवाकर मारपीट की बात लिखवाई गई। उससे कहा गया कि वह घर जाए, छेड़खानी में ही मामला दर्ज होगा। जानकारी के बाद पता चला कि पुलिस ने मात्र मारपीट में ही मामला दर्ज किया है। इसके बाद वह थाने पहुंची, जहां से उसे भगा दिया गया। थाने के चक्कर काटने के बाद बृहस्पतिवार को परिजनों ने पीड़िता के साथ एसएसपी से मुलाकात कर पूरी घटना हुई। एसएसपी ने पूरे प्रकरण को गंभीरता से जांच के आदेश दिए हैं। उन्होंने सीओ सिटी को जांच सौंपी गई है। सीओ सिटी राजेश कुमार सिंह ने बताया कि वह मामले की जांच करेंगे। जांच में दोषी पाए जाने वालों पर सख्त कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed