फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Girl's family attacked her lover, called police

Jhansi News: युवती के परिजन ने प्रेमी पर किया हमला, पुलिस बुलाई

Tue, 28 Jan 2025 02:32 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 28 Jan 2025 02:32 AM IST
विज्ञापन
Girl's family attacked her lover, called police

विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी



झांसी। सोमवार को कचहरी परिसर में उस समय हड़कंप मच गया, जब कानूनन शादी करने के लिए अधिवक्ता के पास पहुंचे युवक पर प्रेमिका के परिजनों ने हमला कर दिया। मामला तूल पकड़ता देख प्रेमी युगल ने डायल-112 पर पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने प्रेमी युगल के बालिग होने का हवाला देते हुए मामले को शांत कराया।


जानकारी के मुताबिक, बाहर बड़ागांव गेट क्षेत्र निवासी युवक-युवती दो दिन पहले घर से निकलकर मंदिर में ईश्वर को साक्षी मानकर विवाह कर लिए। सोमवार को प्रेमी युगल कानूनी रूप से शादी करने के लिए कचहरी में अधिवक्ता के चैंबर में पहुंचे थे। इसकी भनक लगते ही युवती के परिजन वहां जा धमके और युवक को जान से मारने की धमकी देते हुए हमला कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस को प्रेमी युगल ने बताया कि वह दोनों बालिग हैं और विवाह कर चुके हैं। न्यायालय में शादी के लिए कागजात तैयार कराने अधिवक्ता के पास आए थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed