फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Girl students forced to eat insects, complained several times but action was taken only on paper

Jhansi News: कीड़े खाने को मजबूर छात्राएं, कई बार की शिकायत लेकिन कार्रवाई सिर्फ कागजों पर

Tue, 03 Dec 2024 02:12 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 03 Dec 2024 02:12 AM IST
विज्ञापन
Girl students forced to eat insects, complained several times but action was taken only on paper
आयुर्वेद कॉलेज के धनवंतरी महिला छात्रावास के खाने में फिर निकले कीड़े
विज्ञापन

, मामला तूल पकड़ता देख कॉलेज प्रशासन ने मेस का ठेका किया निरस्त


अमर उजाला ब्यूरो

झांसी। आयुर्वेद कॉलेज के महिला धनवंतरी छात्रावास की मेस के खाने में कीड़े निकलने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। मामले को बढ़ता देख कॉलेज प्रशासन ने अब ठेका निरस्त कर दिया है।



गौरतलब है कि धनवंतरी छात्रावास में खाना खराब मिलने और कीड़े निकलने की छात्राओं ने कई बार कॉलेज प्रशासन से शिकायत की मगर हर बार मेस संचालक को नोटिस थमाकर कार्रवाई की इतिश्री कर दी गई। विगत दिनों जब फिर खाने में कीड़े निकला तो गुस्साई छात्राओं ने शिकायत करते हुए एकजुटता से खाना खाने से इनकार कर दिया। यही नहीं, प्राचार्य कार्यालय पर हंगामा करते हुए विरोध दर्ज कराया। मामला बढ़ता देख कॉलेज प्रशासन ने फिर से मेस संचालक को नोटिस थमा दिया। जब कोई कार्रवाई नहीं हुई तो छात्राओं ने फिर से विरोध किया। मामला बढ़ता देख कॉलेज प्रशासन ने अब ठेका निरस्त की कार्रवाई की। प्राचार्य डॉ. राम कृष्ण राठौर ने बताया कई बार नोटिस देने के बावजूद जब खाने की गुणवत्ता में सुधार नहीं हुआ तो मेस का ठेका निरस्त कर दिया है।
विज्ञापन




0- बाहर से खाना मंगा रहीं छात्राएं

झांसी। मेडिकल कॉलेज की छात्राओं ने बताया मेस बंद हो गया है, ऐसे में उनके सामने पेट भरने का संकट पैदा हो गया है। जिसकी वजह से बाहर से खाना मंगाना पड़ रहा है। एक छात्रा ने बताया कि फिलहाल टिफिन की व्यवस्था कर ली है तो किसी ने कहा कि ऑनलाइन खाना मंगाना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन






:::

खाने में कीड़े निकलने के मामले में भड़के कांग्रेसी





झांसी। आयुर्वेद कॉलेज में अव्यवस्थाओं के विरोध में कांग्रेसियों ने सोमवार को कॉलेज प्राचार्य का घेराव किया। प्रदेश महासचिव राहुल रिछारिया एवं शहराध्यक्ष मनोज गुप्ता के नेतृत्व में पहुंचे कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाते हुए बताया कि मरीजों को दवाइयां बाहर की लिखी जा रही हैं। मेस के खाने में कीड़े निकल रहे हैं। हॉस्टल में फर्नीचर नहीं हैं। हॉस्टल जाने वाली सड़क कच्ची है और बाउंड्रीवाल नीची है। हॉस्टल के बगल में गली के बाहर शराब की दुकान है जिससे सुरक्षा को खतरा है। प्राचार्य को चेतावनी दी कि अतिशीघ्र बाउंड्रीवाल ऊंची कराई जाए। छात्राओं के खाने की उचित व्यवस्था बनवाई जाए और फर्नीचर लगवाया जाए। यदि समस्याओं का निदान नहीं हुआ तो कांग्रेसजन आंदोलन करेंगे। इस दौरान अरविंद बबलू, वीरेंद्र सिंह कुशवाहा, शफीक अहमद मुन्ना, अशोक कंसोरिया, पार्वती चौधरी, शैलेंद्र वर्मा शीलू, दिनेश वर्मा, हाफिज शाहनवाज खान, हरिओम बृजवासी, नफीस मकरानी आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed