फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Girl returned to her parents home after marriage and died under suspicious circumstances

यूपी: बाथरूम में ऐसे हाल में था नवविवाहिता का शव, जान जाने की वजह भी चौंकाने वाली... पांच दिन पहले हुई थी शादी

Sun, 28 Apr 2024 06:20 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, झांसी
अमर उजाला ब्यूरो, झांसी Published by: आकाश दुबे Updated Sun, 28 Apr 2024 06:20 PM IST
सार

नवविवाहिता ममता की मौत के बाद पति सुरेंद्र भी सदमे में है। सुरेंद्र अपने माता-पिता का इकलौता बेटा है। वह पिता के साथ खेती किसानी करता है।

विज्ञापन
Girl returned to her parents home after marriage and died under suspicious circumstances
नवविवाहिता की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

झांसी के बरुआसागर में शादी के पांच दिनों बाद मायके लौटी युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उसका शव पानी से भरे ड्रम में उतराता मिला। बरुआसागर के घसरपुरा मोहल्ला निवासी  रामेश्वर कुशवाहा ने अपनी पुत्री ममता की शादी 23 अप्रैल 2024 को जिखन गांव निवासी सुरेंद्र कुशवाहा के साथ की थी। 24 अप्रैल को विदाई हुई और ममता अपने ससुराल पहुंच गई। 

विज्ञापन

शनिवार शाम को भाई ससुराल गया और ममता को वापस मायके ले आया था। रात में सभी ने खाना खाया और ममता अपनी मां कलावती के साथ कमरे में सो गई। सुबह करीब 5 बजे मां जगी तो बेटी ममता नजर नहीं आई। आसपास देखा तो भी नहीं मिली। मां बाथरूम में गई तो पानी के ड्रम में ममता की लाश पड़ी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

परिजनों के मुताबिक, शनिवार को ही वह ससुराल से मायके आई थी। आज सुबह से फोन आया कि ममता की मौत हो गई। तीन भाई-बहनों में सबसे छोटी थी। ममता की मौत के बाद घर में मातम है। उससे बड़ी बहन द्रोपदी और बड़े भाई सुभाष की शादी हो चुकी है। पिता खेती किसानी करते हैं। 

विज्ञापन

वहीं, ममता की मौत के बाद पति सुरेंद्र भी सदमे में है। सुरेंद्र अपने माता-पिता का इकलौता बेटा है। वह पिता के साथ खेती किसानी करता है। एसपी सिटी ज्ञानेंद्र सिंह का कहना है कि पानी के ड्रम से निकलकर ममता को परिजन अस्पताल ले गए थे। वहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। तब परिजन शव को घर पर ले आए। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed