{"_id":"62079030d6df7557a554480e","slug":"girl-raped-in-moving-train-accused-found-in-pantry-car-fridge","type":"story","status":"publish","title_hn":"झांसी: चलती ट्रेन में युवती के साथ दुष्कर्म, पैंट्रीकार के फ्रिज में मिला आरोपी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झांसी: चलती ट्रेन में युवती के साथ दुष्कर्म, पैंट्रीकार के फ्रिज में मिला आरोपी
Sat, 12 Feb 2022 04:18 PM IST
सुशील कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
Published by: सुशील कुमार
Updated Sat, 12 Feb 2022 04:18 PM IST
सार
युवती ने बताया कि वह एसी कोच में फर्श पर बैठी हुई थी। इसी बीच पेंट्रीकार का मैनेजर उसके पास आया और उसे पैंट्रीकार में ले गया। वहां उसने उसके साथ दुष्कर्म किया।
विज्ञापन
ट्रेन
- फोटो : istock
विस्तार
चलती ट्रेन में युवती के साथ दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। इस मामले में पुरानी दिल्ली निवासी 21 वर्षीय एक युवती ने शुक्रवार की रात भोपाल जीआरपी थाने में मुकदमा दर्ज कराया। उसने बताया कि वह मुंबई से कर्नाटका- संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में सवार होकर दिल्ली की ओर जा रही थी।
विज्ञापन
युवती ने बताया कि वह एसी कोच में फर्श पर बैठी हुई थी। इसी बीच पेंट्रीकार का मैनेजर उसके पास आया और उसे पैंट्रीकार में ले गया। वहां उसने उसके साथ दुष्कर्म किया। विरोध करने पर ट्रेन से फेंकने की धमकी दी। युवती ने इसकी सूचना भोपाल जीआरपी को दी।
विज्ञापन
भोपाल जीआरपी की सूचना पर झांसी जीआरपी ने शनिवार की तड़के कर्नाटका एक्सप्रेस पैंट्रीकार से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस से बचने के लिए आरोपी पैंट्रीकार के फ्रिज के भीतर छुपा हुआ था। भोपाल जीआरपी उसे अपने साथ ले गई है।
विज्ञापन