{"_id":"660d8289a76b94cc590a10ff","slug":"girl-committed-suicide-by-hanging-herself-in-jhansi-2024-04-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi: पहले मोबाइल की सिम तोड़ी, फिर फंदे पर झूली युवती; पुलिस ने जांच की शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi: पहले मोबाइल की सिम तोड़ी, फिर फंदे पर झूली युवती; पुलिस ने जांच की शुरू
Wed, 03 Apr 2024 09:53 PM IST
अनुज कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झांसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झांसी
Published by: अनुज कुमार
Updated Wed, 03 Apr 2024 09:53 PM IST
सार
झांसी में एक युवती ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने मोबाइल को कब्जे में लेकर मामले की पड़ताल शुरू कर दी है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
सीपरी बाजार थाना इलाके में एक युवती ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। आत्मघाती कदम उठाने से पहले युवती ने अपने मोबाइल की सिम तोड़ दी थी। पुलिस ने मोबाइल को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
खालसा स्कूल झुग्गी बस्ती में रहने वाले पप्पू उर्फ श्याम बिहारी बरार की बेटी कंचन अपनी मां कुसुम के साथ घरों में साफ सफाई का काम करती थी। पिता ने बताया कि मंगलवार को वह मां के साथ काम पर गई थी। जबकि, वह कबाड़ गोदाम पर काम करने गया था। दोपहर में कंचन काम से लौटी और कबाड़ गोदाम में पहुंचकर उससे घर की चाबी ली।
विज्ञापन
थोड़ी देर बाद मां घर पहुंची तो अंदर से कुंडी बंद थी। धक्का देकर दरवाजा खोला तो कंचन फंदे पर लटकी हुई थी। कंचन ने आत्महत्या करने से पहले अपने मोबाइल की सिम तोड़ दी थी। जब शव को नीचे उतारा गया तो उसके हाथ में टूटी हुई सिम मिली और मोबाइल अलग रखा हुआ था। युवती के आत्महत्या करने की वजह से परिजन अनजान हैं।
विज्ञापन