{"_id":"669262dac955e323720f6de8","slug":"girl-committed-suicide-by-hanging-herself-48-hours-before-her-marriage-in-lalitpur-2024-07-13","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मिनी ने क्यों लगाया मौत को गले?: शादी से 48 घंटे पहले युवती ने फंदा लगाकर दी जान, परिवार में छाया मातम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मिनी ने क्यों लगाया मौत को गले?: शादी से 48 घंटे पहले युवती ने फंदा लगाकर दी जान, परिवार में छाया मातम
Sat, 13 Jul 2024 04:52 PM IST
अनुज कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
Published by: अनुज कुमार
Updated Sat, 13 Jul 2024 04:52 PM IST
सार
उत्तर प्रदेश के ललितपुर में एक युवती ने शादी से पहले मौत को लगे लगा लिया। बरात मध्य प्रदेश के कटनी से आने वाली थी। युवती शादी 15 जुलाई को होनी थी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : istock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
शादी के दो दिन पूर्व एक युवती ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। जिससे शादी के घर मे मातम छा गया। कोतवाली शहर क्षेत्र के मोहल्ला तालाबपुरा निवासी मिनी जैन (32) पुत्री प्रादुम्म जैन की शादी 15 जुलाई मध्यप्रदेश के जिला कटनी निवासी युवक से होनी थी। घर मे शादी की तैयारी चल रही थी।
विज्ञापन
रविवार की सुबह बस से कटनी जाने की तैयारी कर रहे थे। घर पर मेंहमान भी आ चुके थे। इससे पूर्व शनिवार की दोपहर मिनी अपने कमरे मे चली गई। 15-20 मिनिट तक जब वह कमरे से बाहर नही निकली तो परिजनों ने आवाज दी। लेकिन उत्तर नही मिला।
विज्ञापन
परिजनों ने अन्य रिश्तेदारों की मदद से दरवाजा खोला औयर अंदर पहुंचे तो यहां मिनी फंदे पर लटक रही थी।आनन फानन परिजन मिनी को जिला अस्पताल लाये।चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। शादी से पूर्व युवती के फांसी लगाकर जान देने से विवाह के घर मे खुशियां मातम में बदल गई। परिजनों ने कारण अज्ञात बताया है।
विज्ञापन