फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   ghar me mila jal nijam ke lipik ka sav

घर में मिला जल निगम के लिपिक का शव

Thu, 27 May 2021 12:25 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 27 May 2021 12:25 AM IST
विज्ञापन
ghar me mila jal nijam ke lipik ka sav
घर में मिला जल निगम के लिपिक का शव
विज्ञापन

झांसी। जल निगम में तैनात लिपिक का शव उसके घर से बरामद हुआ है। उसकी मौत करीब एक सप्ताह पहले हो गई थी। दुर्गंध आने पर पड़ोसियों ने नवाबाद पुलिस को सूचना दी। दरवाजा तोड़कर पुलिस ने शव बाहर निकाला। शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया। उसके कमरे से आधा दर्जन खाली शराब की बोतलें बरामद हुई हैं। पुलिस मौत की वजह तलाश रही है।

नवाबाद थाने के नगरिया कॉलोनी में अशोक प्रजापति (35) अपनी मां के साथ रहता था। जल निगम में वह बतौर लिपिक काम करता था। पड़ोसियों के मुताबिक उसकी मां को करीब दो सप्ताह पहले कोविड हो गया। उसका भाई राजू प्रजापति दिल्ली में एक दवा कंपनी में मैनेजर है। वह इलाज के लिए मां को अपने साथ दिल्ली ले गया। अशोक की पत्नी से भी नहीं बनती। पत्नी भी पिछले एक साल से अपने बच्चों के साथ मायकेे में ही रह रही है। यहां अशोक इन दिनों अकेले ही रहता था। पड़ोसियों के मुताबिक आज सुबह से अशोक के घर से अजीब सी दुर्गंध फैल रही थी। पड़ोसियों ने दरवाजा खुलवाने की कोशिश की लेकिन, अंदर से कोई जवाब नहीं आया। इस पर उन्होंने नवाबाद पुलिस को सूचना दी। थोड़ी देर में इंस्पेक्टर ईश्वर सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। दरवाजा न खुलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़ दिया। अंदर से भीषण बदबू आ रही थी। बदबू की वजह से पुलिसकर्मी भी बाहर भाग गए। किसी तरह से शव को बाहर निकाला गया। इंस्पेक्टर के मुताबिक शव करीब एक सप्ताह पुराना होने की वजह से सड़-गल गया था। कमरे के भीतर से कई शराब की खाली बोतलें बरामद हुईं। पुलिस ने अशोक के भाई को फोन पर सूचना दी। नवाबाद इंस्पेक्टर के मुताबिक प्रथम दृष्टया मामला नशे की ओवरडोज का लग रहा है। पोस्टमार्टम के लिए शव को भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत की वजह कुछ साफ होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed