{"_id":"58caed0f4f1c1b423732a464","slug":"get-ready-for-summer","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब तेज गर्मी की करें तैयारी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब तेज गर्मी की करें तैयारी
अमर उजाला ब्यूराो
Updated Fri, 17 Mar 2017 01:22 AM IST
विज्ञापन
अब तेज गर्मी की करें तैयारी
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झांसी वासी अब तेज गर्मी के लिए तैयार हो जाएं। मौसम में आई तब्दीली से अचानक गर्मी बढ़ गई है। ऐसे में लोगों के गर्म कपड़े उतर गए हैं। दिन में हाफ शर्ट और टी-शर्ट से ही लोग काम चला रहे हैं। मौसम विभाग इस माह के अंत तक 38 डिग्री सेल्सियस के आसपास अधिकतम पारा पहुंचने की संभावना जता रहा है।
पिछले कई दिनों से मौसम लगातार पलटी मार रहा है। कभी गर्मी बढ़ती रही तो कभी अचानक सर्दी हो गई। कई सालों में इस बार ऐसा हुआ कि होली में हल्की ठंडक रही। बुधवार से फिर मौसम में तब्दीली आ गई है। तापमान में इजाफा होने से वातावरण गर्म हो गया है। बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 34 और न्यूनतम 16 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। सूरज की तल्खी के बीच बादल भी घिरे रहे। मौसम विभाग ने संभावना जताई है कि अब मौसम पलटी नहीं मारेगा। गर्मी में दिनोंदिन इजाफा होता जाएगा। मार्च के अंत तक तापमान 38 डिग्री सेल्सियस तक भी पहुंच सकता है। ऐसे में लोग तेज गर्मी के लिए पहले से ही तैयार हो जाएं।
दिन अधिकतम न्यूनतम
----------------------------
शनिवार 33 18
रविवार 31 15
सोमवार 33 16
मंगलवार 35 20
बुधवार 38 21