फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Gates of matatila and rajghat dam reopened

दोबारा खोले गए राजघाट और माताटीला बांध के गेट

Wed, 21 Aug 2019 12:51 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 21 Aug 2019 12:51 AM IST
विज्ञापन
Gates of matatila and rajghat dam reopened
दोबारा खोले गए राजघाट और माताटीला बांध के गेट
विज्ञापन

झांसी। मध्य प्रदेश से बेतवा नदी में पानी आने से राजघाट और माताटीला बांध के गेट दोबारा खोल दिए गए हैं। राजघाट और माताटीला बांध से 72 हजार क्यूसेक पानी नदी में छोड़ा जा रहा है। साथ ही माताटीला बांध पर टर्बाइन चलाकर 20 मेगावाट बिजली का भी उत्पादन किया जा रहा है।
पिछले दिनों मध्य प्रदेश में हुई मूसलाधार बारिश से ललितपुर का राजघाट बांध लबालब भर गया था। राजघाट अपने पूर्ण जलस्तर 370.90 मीटर के सापेक्ष 369.75 मीटर भर गया था। 15 अगस्त की शाम छह बजे से बांध के 18 गेट में 16 गेट 20 फीट पर खोल दिए गए। इससे माताटीला बांध का जलस्तर भी बढ़ गया था। माताटीला का जलस्तर 308.46 मीटर के सापेक्ष 307.52 मीटर भरने के बाद से पानी छोड़ा जाने लगा था। 15 अगस्त की शाम छह बजे से माताटीला बांध के सभी 23 गेट 20 फीट पर खोलकर 4.35 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया था। ढुकुवां बांध और पारीछा बांध का भी जल स्तर बढ़ गया था। इन बांधों से भी लगातार पानी छोड़ा जा रहा था। इससे बेतवा नदी में एकदम से उफान आ गया था। बेतवा नदी से सटे गांवों के लिए पानी आफत साबित होने लगा था लेकिन 16 अगस्त से बारिश थमने उक्त दोनों बांधों से पानी छोड़ना बंद कर दिया गया था।
विज्ञापन

मध्य प्रदेश के भोपाल और आसपास क्षेत्र में फिर बरसात शुरू होने से बेतवा नदी में पानी बढ़ गया। इससे राजघाट बांध के छह गेट तीन-तीन मीटर और माताटीला बांध के 20 गेट दो फीट खोलकर 72 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अब तक 557 मिमी बारिश
झांसी। जनपद में बारिश का आंकड़ा लगातार बढ़ता जा रहा है। रविवार की रात झमाझम बारिश के बाद 557 मिलीमीटर वर्षा दर्ज हो चुकी है।
जनपद में 825 मिलीमीटर औसत बारिश का आंकड़ा है। झांसी जनपद में रविवार की रात 17 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। इसके बाद यह आंकड़ा 557 मिलीमीटर पर पहुंच गया। इसी तरह बुंदेलखंड के अंतर्गत आने वाले बांदा में 666 मिलीमीटर, जालौन में 245 मिलीमीटर, हमीरपुर में 303 मिलीमीटर, ललितपुर में 425 मिलीमीटर, महोबा में 305 मिलीमीटर और चित्रकूट धाम कर्वी में 331 मिलीमीटर बारिश हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed