फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Garhwai-Kakarwai-Garutha road approved, construction process will start soon

Jhansi News: गढ़वई-ककरवई-गरौठा सड़क स्वीकृत, जल्द शुरू होगी निर्माण प्रक्रिया

Thu, 13 Feb 2025 01:00 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 13 Feb 2025 01:00 AM IST
विज्ञापन
Garhwai-Kakarwai-Garutha road approved, construction process will start soon
प्रमुख सचिव पीडब्ल्यूडी से मुलाकात कर खराब सड़कों की मांग रखते हुए क्षेत्रीय विधायक जवाहरलाल रा
गरौठा। विधायक जवाहर लाल राजपूत ने क्षेत्र की खराब सड़कों के पुनर्निर्माण के लिए एक बार फिर शासन का ध्यान आकर्षित किया। उन्होंने मंगलवार को प्रमुख सचिव पीडब्ल्यूडी राजेश चौहान से मुलाकात कर गरौठा विधान सभा क्षेत्र में जर्जर सड़कों की सूची सौंपी। कहा कि इनके खराब होने के कारण बड़ी आबादी को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। विधायक राजपूत की मांग पर प्रमुख सचिव ने गढ़वई से ककरवई होते हुये गरौठा की ओर जाने वाली प्रमुख सड़क की फाइल तलब की और फौरन कार्य शुरू कराने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि इस सड़क के निर्माण के लिए वित्तीय स्वीकृति मिल चुकी है। इसके साथ ही अन्य सड़कों की विशेष मरम्मत कराने के लिए शासन से वित्तीय स्वीकृति लिए जाने की कार्यवाही की जा रही है। वहीं विधानसभा क्षेत्र में कुछ सड़कों के खराब होने एवं उनके दोबारा निर्माण के लिए शासन स्तर पर पहल की गई। कई नई सड़कों के निर्माण के लिए भी गरौठा विधायक लगातार शासन का ध्यान आकर्षित करवा रहे हैं।
विज्ञापन

पिछले दिनों उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात कर प्रमुख सड़कों के निर्माण की मांग की थी। इसके साथ ही विधानसभा की कार्यवाही में भी सड़कों के निर्माण का मुद्दा उठाया। मंगलवार को विधायक जवाहर राजपूत ने प्रमुख सचिव लोक निर्माण विभाग राजेश चौहान से मुलाकात की और उन्हें क्षेत्र की प्रमुख खराब सड़कों को सही कराए जाने के लिए पत्र सौंपा। इनमें प्रमुख रूप से बामौर ब्लाॅक के देवरी से प्रतापपुरा, ठरौं, धनौरा तक, धनौरा से ककरवई, धमनौड़ से ककरवई, खरवांच से ककरवई, बरमाईन से ककरबई तक अत्यंत क्षतिग्रस्त है। इन सड़कों पर वाहनों का चलना मुश्किल हो गया है। यहां एंबुलेंस तक चलना मुश्किल है। इन सड़कों की विशेष मरम्मत कराने की जरूरत है। विधायक ने बताया कि प्रमुख सचिव ने आश्वासन दिया है कि जो भी सड़क जर्जर हैं, उन्हें कार्ययोजना में शामिल कर मरम्मत की प्रक्रिया जल्द शुरू की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed