{"_id":"5f4d3e3d8ebc3e718b5ab163","slug":"garbage-made-to-organic-fertilizer-60-carore-rupees-project-repare-reporters-news-jhs175149879","type":"story","status":"publish","title_hn":"कूड़े से बनेगी जैविक खाद, 60 करोड़ का प्रोजेक्ट तैयार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कूड़े से बनेगी जैविक खाद, 60 करोड़ का प्रोजेक्ट तैयार
विज्ञापन
झांसी। महानगर में स्मार्ट सिटी के तहत कूड़े से नया प्रयोग होने जा रहा है। सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट के जरिए जैविक खाद बनाई जाएगी। इसके लिए 60 करोड़ रुपये का प्रोजेक्ट तैयार कर लिया गया है। वहीं इस बार महानगर में 13 जगहों पर छोटे-छोटे प्लांट लगाकर कूड़े का निस्तारण किया जाएगा।
महानगर में सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट को लेकर कई सालों से कवायद चल रही है। नगर निगम ने अपने स्तर से बिजौली में प्लांट लगाया भी था, लेकिन वह कारगर साबित नहीं हो सका। इसे लेकर अब स्मार्ट सिटी के तहत 60 करोड़ का प्रोजेक्ट तैयार किया गया है। जिसके तहत महानगर में 13 जगहों पर प्लांट लगाए जाएंगे। जहां पहले चरण में चिह्नित किए गए 40 वार्डों से कूड़ा आएगा। जिसे कार्यदायी संस्था के कर्मचारी अलग करेंगे। साथ ही, हाइड्रोलिक मशीन के जरिए जैविक खाद बनाई जाएगी। इससे नगर निगम की आय में भी इजाफा होगा। साथ ही, कूड़े के निस्तारण की समस्या से भी छुटकारा मिलेगा।
कार्यदायी संस्था के जिम्मे पूरा काम
स्मार्ट सिटी के तहत बनाई गई डीपीआर में कार्य का पूरा जिम्मा कार्यदायी संस्था को सौंपा गया है। प्लांट बनाने से लेकर कूड़े के परिवहन, निस्तारण और कर्मचारियों, गाड़ियों का संचालन सब कुुछ संस्था का होगा। इसके लिए आठ सितंबर तक आवेदन मांगे गए हैं।
विज्ञापन
इन क्षेत्रों में बनेंगे प्लांट
मसीहागंज, तालपुरा प्रथम, खुशीपुरा प्रथम, खुशीपुरा द्वितीय, सिविल लाइंस पश्चिम, तालपुरा द्वितीय, सिविल लाइंस दक्षिण 1, सिविल लाइंस दक्षिण 2, बाहर खंडेराव गेट, सिविल लाइंस उत्तरी, नानकगंज, आजाद गंज, सीपी मिशन कंपाउंड।
सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट को लेकर कवायद चल रही है। स्मार्ट सिटी के तहत प्रोजेक्ट तैयार कर लिया गया है। टेंडर जारी कर दिए गए हैं।
शादाब असलम, अपर नगर आयुक्त