फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Ganpati Bappa went to his abode, the eyes of the devotees became moist

गणपति बप्पा गए अपने धाम, भक्तों की आंखें हुईं नम

Mon, 20 Sep 2021 12:44 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 20 Sep 2021 12:44 AM IST
विज्ञापन
Ganpati Bappa went to his abode, the eyes of the devotees became moist
झांसी। एक, दो, तीन, चार गणपति की जय जयकार, गणपति बप्पा मोरिया अगले बरस तू जल्दी आ के जयकारों से रविवार को महानगर गूंजता रहा। अनंत चतुर्दशी पर्व पर श्रद्धालुओं ने भगवान गणेश की मूर्तियों का जलाशयों में विसर्जन किया। विसर्जन अवसर पर कई श्रद्धालुओं की आंखें नम हो गईं। वहीं, कई व्यापारिक व समाज सेवी संगठनों ने गणेश मूर्तियों पर पुष्प वर्षा की।
विज्ञापन

दस दिवसीय गणेश उत्सव का रविवार को समापन हुआ। अनंत चतुर्दशी पर श्रद्धालुओं ने मूर्ति विसर्जन शोभा यात्राएं निकाली। इनमें आकर्षक झांकियों वाले वाहनों पर गणेश जी विराजमान थे। ढोल नगाड़े की धुनों के बीच श्रद्धालु जयकारे लगाते हुए लक्ष्मी तालाब, पहूज नदी सहित अन्य जलाशयों में पहुंचे। यहां भगवान की आरती वंदना कर श्रद्धालुओं ने मूर्तियों का विधिवत विसर्जन किया। विसर्जन यात्राओं के लगातार निकलने से महानगर के बड़ाबाजार, मानिक चौक, गंधीगर का टपरा, सदर बाजार, सीपरी बाजार में सहित कई अन्य बाजारों में देर रात तक रौनक रही। वहीं, कई अन्य श्रद्धालुओं ने घर में ही अस्थाई कुंड बनाकर मूर्ति विसर्जित की। इधर, श्री रावतपुरा सरकार संस्थान में श्री रविशंकर जी महाराज के आशीर्वाद व उपाध्यक्ष जेके उपाध्याय के सानिध्य में अनंत चतुर्दशी पर श्री गणेश जी की पूजा की व हवन हुआ। इसके बाद गणेश जी की मूर्ति उनाव बालाजी की पवित्र नदी में विसर्जित की गई। इस अवसर पर सभी शिक्षक व विद्यार्थी मौजूद रहे। वहीं, भगवान गणेश की मूर्ति विसर्जन शोभायात्राओं का लोगों ने जगह जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। क्षत्रिय स्वर्णकार समाज के राजेंद्र सोनी, ओमप्रकाश सोनी, राकेश सोनी ने, अखिल भारतीय स्वर्णकार समाज व विकास शोध संस्थान के दिलीप सोनी ने पुष्प वर्षा की। इधर गोला कुआं स्थित पीपलेश्वर मंदिर में पवन नायक, आयुष चतुर्वेदी, शुभम हयारण, राज गुप्ता, अमर हयारण आदि नेए झरनापति धाम पर यंग्स अग्रवाल मारवाड़ी संघ व जनचेतना युवा समिति के मुकेश सिंघल आदि श्रद्धालुओं ने प्रसाद वितरण किया। इधर, अयोध्यापुरी कालोनी में साधना तिवारी के आवास पर भजन कार्यक्रम हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed