{"_id":"66d8d0e10268d21b840d40d7","slug":"gangsters-property-worth-rs-60-lakhs-confiscated-jhansi-news-c-11-1-jhs1019-385663-2024-09-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: गैंगस्टर की साठ लाख की संपत्ति कुर्क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: गैंगस्टर की साठ लाख की संपत्ति कुर्क
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। बुधवार को भी गैंगस्टर संजय यादव के खिलाफ कुर्की की कार्रवाई जारी रही। आज पुलिस एवं राजस्व विभाग की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए बिजौली में संजय यादव एवं उसकी पत्नी सुधा यादव के नाम की करीब साठ लाख रुपये की संयुक्त संपत्ति कुर्क कर दी। गैंगस्टर संजय यादव के खिलाफ प्रेमनगर समेत अन्य थानों में धोखाधड़ी समेत अन्य कई आरोप में रिपोर्ट दर्ज हैं। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ गैंगस्टर की भी कार्रवाई की थी। मंगलवार को पुलिस करीब पांच करोड़ रुपये की कीमत की संपत्ति कुर्क कर चुकी। आज भी दस्ते ने कार्रवाई करते हुए उसके मकान के सामने कुर्की का बोर्ड लगा दिया। कार्रवाई के दौरान थाना प्रभारी अशोक सिंह, निरीक्षक नरेंद्र सिंह, उपनिरीक्षक लव कुमार, अनुपम यादव, महिला सिपाही आरती, आरती यादव, राधेश कुमारी, सिल्की राठौर, आशा तोमर समेत अन्य मौजूद रहे।