फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Gangster's property worth Rs 5 crore confiscated

Jhansi News: गैंगस्टर की पांच करोड़ की संपत्ति कुर्क

Wed, 04 Sep 2024 03:21 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 04 Sep 2024 03:21 AM IST
विज्ञापन
Gangster's property worth Rs 5 crore confiscated
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

झांसी। प्रेमनगर पुलिस ने मंगलवार को गैंगस्टर संजय यादव निवासी विकासनगर, राजगढ़ की करीब पांच करोड़ की संपत्ति कुर्क कर ली। पुलिस ने डुगडुगी पिटवाकर आसपास के लोगों को भी इसकी सूचना दी।
मंगलवार शाम एसपी सिटी ज्ञानेंद्र सिंह पुलिस बल के साथ राजगढ़ स्थित संजय यादव के घर जा पहुंचे। मोहल्ले में फोर्स देखकर लोग अनहोनी की आशंका से सहम उठे। पुलिस ने डुगडुगी पिटवानी शुरू की। आस-पड़ोस के लोग जमा हो गए।
विज्ञापन

पुलिस ने गैंगस्टर के घर के बाहर नोटिस चस्पा कर दिया। इसके बाद उसकी 19 आराजी में विभिन्न खातों में दर्ज जमीन के साथ मकान कुर्क कर लिया।
एसपी सिटी ज्ञानेंद्र सिंह के मुताबिक आरोपी गैंगस्टर की कुल 0.2970 हेक्टेअर जमीन कुर्क की गई है। सर्किल रेट के लिहाज से इस जमीन की कीमत 1.63 करोड़ रुपये जबकि मार्केट रेट के हिसाब से पांच करोड़ रुपये आंकी गई है। यह संपत्ति आरोपी ने असामजिक गतिविधियों से एकत्र की थी। उसकी अन्य संपत्तियां भी तलाशी जा रही हैं। उसे भी कुर्क किया जाएगा। संजय प्रेमनगर थाने का हिस्ट्रीशीटर बदमाश है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनसेट
हरेंद्र मसीह के प्लाॅट पर हुई पैमाइश

कुख्यात बदमाश हरेंद्र मसीह के कब्जे वाले झोकनबाग के प्लाॅट के आसपास की पैमाइश हुई। इस मामले की शासन से शिकायत की गई थी। शासन स्तर से पूरे मामले की जांच के निर्देश दिए गए। मंगलवार को एसपी सिटी ज्ञानेंद्र सिंह की अगुवाई में पहुंची पुलिस टीम की मौजूदगी में पैमाइश हुई। एसपी सिटी के मुताबिक छानबीन करके रिपोर्ट तैयार की जा रही है। इसकी रिपोर्ट शासन को भेज दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed