फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Gangster accused Raju Yadav's property worth six and a half crore attached

Jhansi News: गैंगस्टर के आराेपी राजू यादव की साढ़े छह करोड़ की संपत्ति कुर्क

Sun, 04 Jun 2023 01:56 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 04 Jun 2023 01:56 AM IST
विज्ञापन
Gangster accused Raju Yadav's property worth six and a half crore attached
- कई थानों की पुलिस ने की कार्रवाई
विज्ञापन

फोटो----
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। शनिवार को पुलिस ने गैंगस्टर के आरोपी खोड़न निवासी राजू यादव और उसकी पत्नी की साढ़े छह करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति कुर्क की। अभियुक्त पर जिले के अलग-अलग थानों में 11 आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। फिलहाल वह जमानत पर बाहर है।

शनिवार की दोपहर तहसील की टीम के साथ रक्सा, बड़ागांव, सीपरी व प्रेमनगर थाने की पुलिस टीमें सबसे पहले राजू यादव के सूर्यपुरम कॉलोनी स्थित आवास पर पहुंचीं। यहां डुगडुगी पिटवाई गई और उसके बाद राजू का दो करोड़ रुपये से अधिक मू्ल्य का मकान कुर्क कर दिया गया। यहां से आगे बढ़ी टीम ने ग्राम अठौंदना व खोड़न में स्थित राजू की कई जमीनें, मकान, क्रशर व बैंक खाते में जमा नकदी कुर्क की। इस संपत्ति की कीमत छह करोड़ पांच लाख रुपये आंकी गई। कार्रवाई के दौरान राजू की पत्नी गीता की भी 53 लाख से अधिक मूल्य की जमीन व बैंक में जमा नकदी कुर्क की गई। पुलिस ने पति-पत्नी दोनों की छह करोड़ उनसठ लाख इक्कीस हजार की संपत्ति कुर्क की। इस दौरान भारी पुलिस बल मौजूद रहा, जिसके चलते कार्रवाई के विरोध में कोई आगे नहीं आया।
विज्ञापन

रक्सा थानाध्यक्ष अरुण तिवारी ने बताया कि राजू पर ग्यारह आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। फिलहाल वह हत्या के एक मामले में जमानत पर बाहर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed