फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   gangrape victim try to suiscide

गैंगरेप पीड़िता ने की खुदकुशी की कोशिश

Mon, 18 Dec 2017 01:28 AM IST
jhansi
jhansi Updated Mon, 18 Dec 2017 01:28 AM IST
विज्ञापन
gangrape victim try to suiscide
crime, jhansi news - फोटो : demo
मऊरानीपुर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की गैंगरेप पीड़ित किशोरी ने शनिवार की देर शाम जहर खाकर खुदकुशी की कोशिश की। परिजनों का आरोप है कि गांव के दो युवकों और उनके एक साथी ने इलाहाबाद और फिर वहां से झांसी ले जाकर उसके साथ ज्यादती की। शिकायत करने पर पुलिस ने कार्रवाई नहीं की, बल्कि इससे पहले दी गई तहरीर के आधार पर गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कर मामला दबाने का प्रयास किया जा रहा है। हालांकि, रविवार को कोतवाली पुलिस ने परिजनों को नोटिस देते हुए किशोरी का बयान दर्ज कराने को कहा है।
विज्ञापन


किशोरी के माता-पिता नहीं हैं, इस वजह से वह अपनी मौसी के यहां रहती है।13 दिसंबर को गांव के कई लोगों के साथ कोतवाली आए मौसा ने प्रार्थनापत्र देते हुए बताया था कि 17 वर्षीय किशोरी को मंदिर जाने के बहाने से गांव के ही दो युवकों ने बुलाया। इसके बाद उसे जबरन ट्रेन में बैठाकर इलाहाबाद और फिर वहां से झांसी ले जाकर अपने एक अन्य साथी के साथ मिलकर गलत काम किया। जैसे-तैसे किशोरी उनके चंगुल से छूटी और जानकारी दी। शिकायत पर महिला पुलिस ने किशोरी से बात की। इस बीच ग्रामीणों की भारी भीड़ भी कोतवाली के बाहर जमा रही, लेकिन देर शाम तक पुलिस ने घटना की रिपोर्ट पहले दी गई तहरीर के आधार पर धारा 363 गुमशुदगी में दर्ज कर लोगों को चलता कर दिया।
विज्ञापन


उधर, रविवार की शाम किशोरी को जहर खाने पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, मऊरानीपुर लाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसे मेडिकल कॉलेज, झांसी रेफर कर दिया, लेकिन परिजन उसे वापस गांव ले आए। कोतवाली प्रभारी आशीष मिश्रा के मुताबिक उपनिरीक्षक जहीर अहमद ने गांव पहुंचकर किशोरी के परिजनों को बयान दर्ज कराने का नोटिस दिया है। बयान के बाद स्थिति साफ हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed