फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Gang of pickpocketing women busted, four arrested

Jhansi News: जेब तराश महिलाओं के गिरोह का भंडाफोड़, चार गिरफ्तार

Fri, 27 Sep 2024 08:04 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 27 Sep 2024 08:04 PM IST
विज्ञापन
Gang of pickpocketing women busted, four arrested
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन


झांसी। जेब तराश महिलाओं के गिरोह का प्रेमनगर पुलिस ने भंडाफोड़ कर दिया। पुलिस ने गिरोह की चार महिलाओं को गिरफ्तार किया है। उनके पास से लाखों रुपये के सोने-चांदी के जेवरात भी बरामद हुए। पूछताछ में महिलाओं ने पुलिस को बताया कि खास तौर से वह महिलाओं को ही निशाना बनती थीं।

बता दें, 20 सितंबर को प्रेमनगर थाने में बबीना निवासी भावना पत्नी दिवेक ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि 13 सितंबर को वह अपने मायके टेहरका से हंसारी जा रही थी। जेल चौराहा से हंसारी जाते समय झांसी होटल के पास दो महिलाएं अपनी दो छोटी बच्चियों के साथ ऑटो में बैठीं। जब वह दीदी के यहां पहुंची तब उसके बैग से जेवरात गायब थे। भावना की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज करके पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू की। कई जगह सीसीटीवी खंगालने पर पुलिस को कुछ महिलाओं के सुराग मिले। यह महिलाएं इस तरह के काम करती दिखीं। बृहस्पतिवार को पुलिस ने सुरागकशी करते हुए गुलाम गौस खां मार्ग से चार महिलाओं को पकड़ा। पूछताछ में उन्होंने अपना नाम महाराष्ट्र निवासी चंदा पत्नी आनंद, निरमा पत्नी सुशील, अनीता पत्नी राजू, रीता पत्नी कन्हैया सभी निवासी आगरा बताया। थाना प्रभारी अशोक सिंह के मुताबिक महिलाओं के पास जेवरात बरामद हुए हैं। आरोपी महिलाओं के खिलाफ लिखा-पढ़ी करके उनको जेल भेज दिया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed