फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Gang busted for duping people on the pretext of part-time jobs

Jhansi News: पार्ट टाइम नौकरी का झांसा देकर ठगी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़

Wed, 15 Oct 2025 02:02 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 15 Oct 2025 02:02 AM IST
विज्ञापन
Gang busted for duping people on the pretext of part-time jobs
झांसी। पार्ट टाइम नौकरी दिलाने का झांसा देकर ठगी करने वाले गिरोह का प्रेमनगर पुलिस ने भंडाफोड़ करते हुए तीन जालसाजों को गिरफ्तार कर लिया। दावा है कि दर्जनों लोगों को शिकार बनाकर उनसे 24 लाख रुपये की ठगी कर चुके हैं। इस रकम से जालसाज क्रिप्टो करेंसी खरीदते थे।
विज्ञापन


सीओ सिटी लक्ष्मीकांत गौतम ने बताया कि पुलिस को कुछ जालसाजों के बारे में सुराग मिला था। रेल कोच फैक्टरी के पास से देव सागर निवासी ईसाई टोला, अंकुश सेन एवं नीरज अहिरवार निवासी खाती बाबा को गिरफ्तार किया। जालसाजों ने बताया कि टेलिग्राम एप के जरिये अपना शिकार तलाशते थे। पार्ट टाइम नौकरी एवं निवेश कराने के बहाने जाल में फंसाते थे। दिलचस्पी दिखाने वालों को टेलिग्राम में बनाए ग्रुप से जोड़ लेते थे। इसके बाद एपीके फाइल डाउनलोड करके अंकुश सेन खाते से पैसा निकालता था। जबकि, देव सागर फर्जी खाते उपलब्ध कराता था। नीरज अहिरवार एटीएम से पैसे निकालता था। पैसा निकालकर अंकुश को देता था। इमरान की मदद से क्रिप्टो करेंसी खरीदी जाती थी। अब तक वह लोग 24,01,300 रुपये की ठगी कर चुके हैं। उनसे पूछताछ की जा रही है। पुलिस टीम में थाना प्रभारी रवि श्रीवास्तव, रविकांत शुक्ला, अंकित पंवार, धरमवीर सिंह, शुभांशु शुक्ला शामिल रहे। पुलिस के मुताबिक तीनों के खिलाफ जालसाजी समेत कई अन्य आरोप में भी मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन


इनसेट
प्रति खाता तीन हजार रुपये मिलता था कमीशन
जालसाजी की रकम मंगाने के लिए बैंक खाते उपलब्ध कराने के एवज में देव सागर को तीन हजार रुपये प्रति खाते के हिसाब से कमीशन मिलता था। उसने पुलिस को बताया कि गांव के लोगों को लालच देकर वह उनसे आधार कार्ड, फोटो समेत अन्य जरूरी कागज ले लेता था। इसके बाद बैंक कर्मियों से साठगांठ कर उनका खाता खुलवा लेता था। खाते के डेबिट कार्ड भी अपने पास रखता था। पुलिस को उसके पास से दर्जनों बैंक खातों के बारे में मालूम चला।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed