फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Gambling caught from retired inspector's son's house, 8 arrested including hotelier

Jhansi News: रिटायर्ड दरोगा के बेटे के घर से पकड़ा गया जुआ, होटल कारोबारी समेत 8 पकड़े गए

Wed, 02 Aug 2023 12:16 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 02 Aug 2023 12:16 AM IST
विज्ञापन
Gambling caught from retired inspector's son's house, 8 arrested including hotelier
पुलिस ने फड़ से बरामद किया डेढ़ लाख रुपया, चकमा देकर भाग निकले दो युवक
विज्ञापन

घर में नाल रखकर जुआ खिलवा रहा था
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। पुलिस विभाग से रिटायर्ड दरोगा को बेटा अपने घर में नाल रखकर जुआ खिलवा रहा था। मंगलवार रात पुलिस ने छापा मारकर दरोगा के पुत्र समेत आठ जुआरियों को पकड़ लिया जबकि दो युवक पुलिस को चकमा देकर भाग निकले। फंड से पुलिस ने करीब डेढ़ लाख रुपया बरामद किया है। पूछताछ में जुआरियों के बीच से होटल कारोबारी समेत अन्य व्यवसायी सामने आए। पुलिस इन सभी को थाने लेकर आई है।
प्रेमनगर के राजगढ़ निवासी दीपक शर्मा अपने घर में पिछले काफी समय से जुआ खिलवा रहा था। कुछ समय पहले ही उसके पिता पुलिस विभाग में उपनिरीक्षक पद से सेवानिवृत्त हुए हैं। मंगलवार शाम को यहां जुआरियों का जुटना शुरू हो गया। सूचना मिलने पर प्रेमनगर इंस्पेक्टर आनंद सिंह की अगुवाई में पुलिस टीम ने छापा मारा।
विज्ञापन

पुलिस के पहुंचते ही जुआरियों के बीच खलबली मच गई। दो युवक वहां से भाग निकले। पुलिस ने दरोगा के पुत्र सहित आठ जुआरियों को पकड़ लिया। इनमें ओरछा के होटल कारोबारी सत्यम राजपूत समेत राम सिंह अहिरवार, मनोज राय, राहुल शाक्या, रमेश श्रीवास समेत अन्य को पुलिस ने पकड़ लिया। इन सभी को थाने ले जाया गया। तलाशी के दौरान फंड से पुलिस ने डेढ़ लाख रुपये समेत मोबाइल फोन आदि बरामद किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed