फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Gais plant road remove atikraman

गैस प्लांट की राह में रोड़ा बना अतिक्रमण हटाया

Tue, 08 Sep 2020 12:42 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 08 Sep 2020 12:42 AM IST
विज्ञापन
Gais plant road remove atikraman
गणेश विहार में अतिक्रमण हटाता नगर निगम का दस्ता। - फोटो : REPORTERS
झांसी। महानगर में पाइपलाइन गैस आपूर्ति की राह में रोड़ा बने अतिक्रमण को नगर निगम की टीम ने ध्वस्त करा दिया। अब चिह्नित जमीन पर तेजी से गैस पाइपलाइन के लिए प्लांट लगाने का काम शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन

महानगर में रसोई गैस की पाइपलाइन से आपूर्ति के लिए सेंट्रल यूपी गैस लिमिटेड को जिम्मा सौंपा गया है। इसके लिए नगर निगम ने गणेश विहार में छह हजार वर्ग मीटर जगह दी है। इस जगह पर एक महिला ने पक्का मकान बनाकर अतिक्रमण किया हुआ था। नगर निगम की ओर से कई बार नोटिस दिया गया, लेकिन मकान को खाली नहीं किया गया। सोमवार को अपर नगर आयुक्त अरुण कुमार गुप्त के नेतृत्व में नगर निगम की टीम ने अतिक्रमण हटाया। महिला के घर से सामान निकालकर
विज्ञापन

मकान को ध्वस्त किया गया। कार्रवाई को लेकर क्षेत्र में हड़कंप मचा रहा। इसके बाद निगम की टीम ने शिवाजी नगर में अतिक्रमण हटवाया। इस मौके पर प्रवर्तन दल प्रभारी कर्नल एनएन वाजपेयी, सूबेदार त्रिभुवन पस्तोर, सूबेदार के.के. मिश्रा, संपत्ति सुपरवाइजर सुदेश सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed