फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   gadi pr fash tegh nhi laga to ek janbary se dena hoga dugna tex

गाड़ी पर फास्टैग नहीं लगा तो एक जनवरी से देना होगा दोगुना टोल टैक्स

Mon, 30 Nov 2020 01:05 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 30 Nov 2020 01:05 AM IST
विज्ञापन
gadi pr fash tegh nhi laga to ek janbary se dena hoga dugna tex
सभी टोलों पर एक जनवरी से कैशलेन की व्यवस्था खत्म कर दी जाएगी। - फोटो : ???? ????
गाड़ी पर फास्टैग नहीं लगा तो एक जनवरी से देना होगा दोगुना टैक्स
विज्ञापन

झांसी। अगर आपकी गाड़ी में फास्टैग नहीं लगा है तो बगैर दे करे लगवा लीजिए, क्योंकि नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एनएचएआई) द्वारा सभी टोल प्लाजा पर आगामी एक जनवरी से कैश लेन की व्यवस्था खत्म कर दी जाएगी। ऐसे में यदि गाड़ी में फास्टैग नहीं लगा है तो दोगुना टोल टैक्स अदा करना होगा।
अभी वाहनों में फास्टैग न होने की वजह से वाहन सवारों को कैश लेन में खड़े होकर काफी देर तक अपनी बारी का इंतजार करना पड़ता है। इससे समय तो बर्बाद होता ही है, साथ ही इंजन स्टार्ट बने रहने की वजह से प्रदूषण भी भी फैलता है। इससे बचने के लिए अब एक जनवरी से फास्टैग की अनिवार्यता की जा रही है। 31 दिसंबर के बाद यदि आपके वाहन में फास्टैग नहीं लगा है तो टोल प्लाजा पर निर्धारित से दोगुना टोल अदा करना होगा।
विज्ञापन

टोल प्लाजा पर मिल जाएगा फास्टैग
झांसी। यदि आप वाहन पर फास्टैग लगवाना चाहते हैं, तो इसके लिए ज्यादा परेशान होने की जरूरत नहीं है। ये टोल प्लाजा पर ही उपलब्ध हो जाएगा। इसके लिए वाहन के रजिस्ट्रेशन की कॉपी, आधार कार्ड व वोटर आईडी कार्ड देना होगा। इसके अलावा एनएचएआई कार्यालय, हाईवे के पेट्रोल पंप, एनएचएआई की वेबसाइट व कई बैंकों में भी ये उपलब्ध हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

40 फीसदी वाहनों में नहीं लगे अभी फास्टैग
झांसी। टोल नाकों से गुजरने वाले चालीस फीसदी वाहनों में अभी भी फास्टैग नहीं लगे हैं। एनएचएआई के परियोजना प्रबंधक राजीव पाठक ने बताया कि फास्टैग लगाने के मामले में कॉमर्शियल वाहन आगे हैं। नब्बे फीसदी से अधिक मालवाहक वाहन व टैक्सी में फास्टैग लगे हुए हैं। बगैर फास्टैग के चलने वाली गाड़ियों में निजी कारों की संख्या अधिक है। टोल नाकों से गुजरने वाले लगभग चालीस फीसदी वाहनों में अब भी फास्टैग नहीं लगे हैं।

आसपास के इन टोल पर खत्म होगी कैशलेन
................................................................
- कानपुर रोड पर सेमरी और एट टोल प्लाजा।
- शिवपुरी रोड पर सिकंदरा टोल प्लाजा।
- ग्वालियर मार्ग पर दतिया के पास डगरई टोल प्लाजा।
- ललितपुर मार्ग पर बीघाखेत व बबीना टोल प्लाजा।
लुहारी में बनेगा नया टोल प्लाजा
झांसी। झांसी से सटे आसपास के मार्गों पर टोल नाकों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। एक माह पहले ग्वालियर मार्ग पर दतिया के पास डगरई में टोल प्लाजा शुरू किया गया है। इसके बन जाने से झांसी के वाहन स्वामियों को दतिया जाने पर एक ओर का 125 और उसी दिन वापसी पर दोनों तरफ का 175 रुपये टोल अदा करना पड़ता है। आने वाले कुछ महीनों में एक टोल और बढ़ने जा रहा है। झांसी - खजुराहो फोरलेन हाईवे तैयार होने के साथ ही लुहारी में टोल प्लाजा बनाया जाएगा। इसके अलावा इस मार्ग पर मध्य प्रदेश में भी दो टोल प्लाजा बनेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed