फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Furious traders, RPF returned to close shops

Jhansi News: भड़के व्यापारी, दुकानें बंद कराने पहुंची आरपीएफ लौटी

Mon, 10 Apr 2023 11:57 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 10 Apr 2023 11:57 PM IST
विज्ञापन
Furious traders, RPF returned to close shops
झांसी। सोमवार को आरपीएफ की टीम नवाबाद थाने की पुलिस के साथ रेलवे स्टेशन के सामने मल्टी फंक्शनल कांप्लेक्स (एमएफसी) में संचालित दुकानों को बंद कराने पहुंची। पुलिस को देखते ही भड़के व्यापारी लामबंद हो गए। उनका कहना था कि वह नियमानुसार अपना कारोबार कर रहे हैं। ऐसे में दुकानों को बंद नहीं कराया जा सकता। तकरीबन एक घंटे तक वहां हंगामे की स्थिति बनी रही। इसके बाद एक सप्ताह की मोहलत देकर टीम वापस लौट आई।
विज्ञापन

रेलवे स्टेशन के सामने स्थित एमएफसी में खान-पान के अलावा अन्य दुकानों का संचालन किया जा रहा है। सोमवार की शाम आरपीएफ की टीम दुकानों को बंद कराने पहुंची। इस दौरान आरपीएफ ने कारोबारियों को बताया कि उन्हें रेलवे के इंजीनियरिंग विभाग की ओर से मेमो दिया गया है, जिसके अनुसार कॉम्प्लेक्स का निर्माण पूरा होने से पहले यहां दुकानों का संचालन नहीं किया जा सकता है। कॉम्प्लेक्स का निर्माण अभी अधूरा पड़ा हुआ है। ऐसे में दुकानें बंद की जाएं। इस पर व्यापारी इकट्ठा हो गए। उनका कहना था कि उन्होंने नियमानुसार दुकानें ली हैं और रेलवे के नियमाें के मुताबिक दुकानों का संचालन कर रहे हैं। इसे लेकर हंगामे की स्थिति पैदा हो गई।
विज्ञापन

पूर्व मंत्री प्रदीप जैन भी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने आरपीएफ की कार्रवाई का विरोध किया। साथ ही स्टेशन परिसर में प्रीमियम पार्किंग के नाम पर गुंडई करने का भी आरोप लगाया। तकरीबन एक घंटे तक इस मसले पर हंगामे की स्थित बनी रही। बाद में आरपीएफ की टीम व्यापारियों को एक सप्ताह की मोहलत देकर वापस लौट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रेलवे के इंजीनियरिंग विभाग से मेमो मिलने के बाद आरपीएफ टीम दुकानों को बंद कराने पहुंची थी। फिलहाल दुकान संचालकों को एक सप्ताह की मोहलत दी गई है। इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। - विवेकानंद नारायण, आरपीएफ कमांडेंट


व्यापारियों की शिकायत की जांच है जारी
झांसी। एमएफसी के कुछ कारोबारियों ने आरपीएफ पर उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए शिकायत आईजी से की थी। आईजी द्वारा मामले की जांच आरपीएफ ग्वालियर के असिस्टेंट कमांडेंट से कराई जा रही है। यह जांच लगातार जारी है। व्यापारियों ने आरोप लगाया था कि आरपीएफ उनके दो कर्मचारियों को बेवजह उठा ले गई थी और उन्हें घंटों थाने में बैठाए रखा गया था। अब इन दोनों कर्मचारियों के बयान दर्ज किए जाएंगे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed