फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   freedom day celebration

आज घर से करें देश का सम्मान, गाएं राष्ट्रगान और शान से कहें ‘मां तुझे प्रणाम’

Sat, 15 Aug 2020 01:51 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 15 Aug 2020 01:51 AM IST
विज्ञापन
freedom day celebration
सदर बाजार में उत्साहित बच्चों ने तिरंगे झंडे खरीदे व खुशी में सेल्फी ली।
झांसी। देश की आजादी के बाद पहला ऐसा मौका आया है, जब स्वतंत्रता दिवस पर सार्वजनिक आयोजन नहीं होंगे। कोरोना वायरस के संक्रमण के खतरे की वजह से ये स्थिति बनी है। ऐसे में अमर उजाला स्वतंत्रता दिवस के आयोजनों के लिए देशव्यापी डिजिटल प्लेटफार्म लेकर आया है, जिसके माध्यम से कई प्रतियोगिताएं होंगी, जिनके जरिये लोग देशभक्ति के अपने जज्बातों का प्रदर्शन कर सकेंगे। इतना ही नहीं, 15 अगस्त को सुबह 10 बजे सभी 52 सेकंड राष्ट्र के नाम देंगे। खुद और परिवार के सभी सदस्यों के साथ सावधान की मुद्रा में राष्ट्रगान करेंगे और सभी मिलकर शान से कहेंगे ‘मां तुझे प्रणाम’। तो देर किस बात की है, हो जाइये तैयार, राष्ट्रभक्ति के इस आयोजन का हिस्सा बनने के लिए।
विज्ञापन

आयोजन के प्रायोजक एसआर ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन हैं। जबकि, पावर्ड बाई केवी हिंद ऑटोमोटिव प्राइवेट लिमिटेड व सेंट्रल पार्क अपार्टमेंट है। कोस्पॉंसर्ड कमला इंफ्रा बिल्ड प्राइवेट लिमिटेड तथा रेडियो पार्टनर 98.3 एफएम रेडियो मिर्ची हैं।
विज्ञापन

राष्ट्रगान आप गाइये, फोटो हमें भेजिये
झांसी। इस स्वतंत्रता दिवस को अमर उजाला और भी यादगार मनाने जा रहा है। जी हां, 15 अगस्त को सुबह 10 बजे आप अपने परिवार के साथ घर में राष्ट्रगान कीजिए और देशप्रेम के इस अद्भुत लम्हों की तस्वीर हमें भेजिए। राष्टभक्ति के आपके जज्बातों को हम फोटो के जरिये अमर उजाला में प्रदर्शित करेंगे। आपकी भेजी हुई तस्वीरें हम अखबार में प्रकाशित करेंगे। फोटो वाट्सएप नंबर 9415183605 पर 15 अगस्त को शाम चार बजे तक भेजें।

स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर महारानी लक्ष्मीबाई का किला।

स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर महारानी लक्ष्मीबाई का किला।

बिजली की छटा के जगमगाता झांसी का रेलवे स्टेशन।

बिजली की छटा के जगमगाता झांसी का रेलवे स्टेशन।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed