फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Fraudster dupes young woman by posing as an SBI employee.

Jhansi News: खुद को एसबीआई कर्मी बताकर जालसाज ने युवती को ठगा

Tue, 08 Sep 2026 02:19 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 08 Sep 2026 02:19 AM IST
विज्ञापन
Fraudster dupes young woman by posing as an SBI employee.
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन


झांसी। बैंक में नौकरी लगवाने का झांसा देकर जालसाज ने युवती से 26 हजार रुपये ठग लिए। प्रेमनगर थाना क्षेत्र के प्रतापपुरा निवासी आरांसी शिंदे ने पुलिस को बताया कि 12 मई को बैंक की नौकरी का इंटरव्यू देने गई थी। यहां आदित्य सिंह नामक युवक से उसकी मुलाकात हुई। उसने खुद को भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) में क्लर्क बताते हुए नौकरी लगवाने की सिफारिश का भरोसा दिया।

इसके बाद उसने आरंसी से रुपये मांगे। आरोपी ने ऑनलाइन माध्यम से 20 हजार रुपये ले लिए। कई महीने तक आदित्य ने संपर्क नहीं किया। परिणाम आने के बाद आरांसी को जालसाजी का पता चला। युवती के छानबीन करने पर मालूम चला कि आदित्य कई लोगों को शिकार बना चुका है। एसएसपी से शिकायत के बाद सोमवार को मामला दर्ज कर लिया गया। सीपरी बाजार थाना प्रभारी जयप्रकाश चौबे के मुताबिक, आरोपी आदित्य सिंह समेत जिस खाते में रकम मंगवाई गई उसके संचालक सुमित कुमार के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज करके मामले की जांच शुरू करा दी गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed