फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Four old ponds of the district will be renovated

जिले के चार पुराने तालाबों का होगा जीर्णोद्धार

Mon, 27 Jun 2022 11:09 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 27 Jun 2022 11:09 PM IST
विज्ञापन
Four old ponds of the district will be renovated
झांसी। जिला पंचायत द्वारा जिले के चार पुराने तालाबों का जीर्णोद्धार कराया जाएगा। इसके लिए निर्माण एजेंसियों को 45 दिन का समय दिया जाएगा। टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। अगले माह मौके पर काम शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

जिला पंचायत की ओर से जिले में चार पुराने तालाबों का जीर्णोद्धार कराया जा रहा है। इनमें 2.23 हेक्टेअर क्षेत्रफल का बबीना पृथ्वीपुर नयाखेड़ा स्थित शेखर तालाब, 5.22 हेक्टेअर क्षेत्रफल का बामौर के ग्राम जखौरा में स्थित तालाब, 10.60 हेक्टेअर क्षेत्रफल में स्थित मऊरानीपुर के ग्राम बड़ागांव में स्थित चंदेल तालाब तथा 5.17 हेक्टेअर का टहरौली किला का छोटा तालाब शामिल है। इन तालाबों के चारों ओर सैर सपाटे के लिए पाथ वे का निर्माण किया जाएगा। इसके अलावा तालाब में तय गहराई तक सीढ़ियां भी बनाई जाएंगी। चारों ओर सघन वृक्षारोपण होगा और बेंच लगाई जाएंगी। साथ ही ऊंचा तिरंगा झंडा भी लगाया जाएगा। तालाबों का नामकरण क्षेत्र के स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के नाम पर होगा। तालाबों के निर्माण पर चार करोड़ रुपये से अधिक की धनराशि खर्च की जाएगी। चारों तालाबों का निर्माण 45 दिन में पूरा किया जाएगा। इसके लिए चार जुलाई तक निविदाएं मांगी गईं हैं।
विज्ञापन

ढिकौली से हाईवे तक बनेगी सड़क
झांसी। बबीना ब्लॉक के ग्राम ढिकौली से हाईवे तक 1.87 किलोमीटर की नई सड़क बनाई जाएगी। इस पर जिला पंचायत की ओर से 81 लाख रुपये की धनराशि खर्च की जाएगी। इस काम के लिए जिला पंचायत की ओर से तीन माह का समय तय किया गया है। सड़क निर्माण के लिए ठेकेदारों से निविदाएं मांगी गईं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जनपद में आठ तालाबों का निर्माण किया जाना है। इनमें से चार की टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इनके तैयार हो जाने के बाद चार तालाब और बनाए जाएंगे।
- पवन गौतम, अध्यक्ष - जिला पंचायत
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed