फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Four lakhs cheated from a young man in the name of getting a job in the railway

Jhansi News: रेलवे में नौकरी दिलाने के नाम पर युवक से ठगे चार लाख

Thu, 07 Sep 2023 12:35 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 07 Sep 2023 12:35 AM IST
विज्ञापन
Four lakhs cheated from a young man in the name of getting a job in the railway
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

झांसी। रेलवे में ग्रुप डी की नौकरी दिलाने के नाम पर शातिर जालसाजों ने युवक से चार लाख रुपये ठग लिए। फर्जीवाड़ा का पता चलने पर युवक ने तीन के खिलाफ प्रेमनगर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।

गुदरी बाजार निवासी रवि वर्मा पुत्र मुन्नालाल ने पुलिस को बताया कि रेलवे परीक्षा की तैयारी के दौरान उसकी मुलाकात महावीरनपुरा निवासी शिवम साहू से हुई। उसने अपनी पहचान रेलवे के बड़े-बड़े अफसरों से होने की बात कहते हुए ग्रुप डी में नौकरी दिलवाने की बात कही। इसके लिए सात लाख रुपये की मांग की। उसके राजी होने पर शिवम उसे अपने साथ दिल्ली ले गया। यहां रेल अफसर बताकर उसकी अंकुश वालियान एवं ओमवीर सिंह नामक दो लोगों से मुलाकात कराई। इन लोगों ने रवि का शैक्षिक प्रमाण पत्र जमा करा लिया। इन लोगों ने लैपटॉप में रेलवे की साइट बताकर रवि को रिजल्ट दिखा दिया। यह देख कर रवि ने शिवम को 3.48 लाख रुपये दे दिए। इसके बाद करीब साठ हजार रुपये झांसी आकर दिए। जब उसने सरकारी रिजल्ट की वेबसाइड पर रिजल्ट देखा तब उसमें वह पास नहीं था। इसके बाद उसने शिवम से पैसा वापस मांगे लेकिन, उसने पैसा देने से इंकार कर दिया। रवि शिकायत लेकर पुलिस के पास पहुंचा। प्रेमनगर पुलिस ने रवि की तहरीर पर शिवम समेत अंकुश वालियान, ओमवारी सिंह के खिलाफ धोखाधड़ी के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कर ली। प्रेमनगर इंस्पेक्टर आनंद सिंह के मुताबिक मामले की छानबीन कराई जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed