{"_id":"667c7be8ccbc17d8a20323b4","slug":"four-died-in-lalitpur-and-jhansi-due-to-lightning-jhansi-news-c-11-jhs1002-340904-2024-06-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: बिजली गिरने से ललितपुर और झांसी में चार की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: बिजली गिरने से ललितपुर और झांसी में चार की मौत
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। बुधवार शाम तेज गरज-चमक के साथ हुई बारिश के दौरान बिजली गिरने से झांसी एवं ललितपुर में चार लोगों की मौत हो गई। ललितपुर में तीन एवं झांसी के समथर में एक युवक ने अपनी जान गंवाई। ललितपुर के जाखलौन में खेत में बोवाई करते समय रामदयाल (32) पर बिजली गिरी। बुरी तरह झुलस जाने से उसकी मौत हो गई। जाखलौन निवासी लल्लू (48) की भी आकाशीय बिजली की चपेट में आने से मौत हो गई। वहीं, महरौनी के सिंदवाहा गांव में यशवंत (21) मवेशियों को चराते समय बिजली गिरने से झुलस गया। उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया। झांसी में समथर के चिरगांव खुर्द गांव निवासी दीपक कुशवाहा (25) खेत में काम कर रहा था। उसी दौरान बिजली गिरने से झुलसकर उसकी मौत हो गई।