{"_id":"5d36189c8ebc3e6ca2660457","slug":"four-accused-arrested-with-explosives-sent-to-jail-in-jhansi","type":"story","status":"publish","title_hn":"विस्फोटक के साथ गिरफ्तार चारों आरोपी भेजे गए जेल, एटीएस ने रातभर पूछताछ कर कई राज उगलवाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विस्फोटक के साथ गिरफ्तार चारों आरोपी भेजे गए जेल, एटीएस ने रातभर पूछताछ कर कई राज उगलवाए
Wed, 24 Jul 2019 04:38 AM IST
Vikas Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झांसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झांसी
Published by: Vikas Kumar
Updated Wed, 24 Jul 2019 04:38 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : फाइल फोटो
एटीएस ने भारी मात्रा में विस्फोटक के साथ गिरफ्तार किए गए चारों आरोपियों से रातभर पूछताछ करने के बाद सोमवार को अदालत में पेश करने के बाद जेल भेज दिया। पूछताछ में एटीएस को कई राज भी आरोपियों ने बताए हैं। अब एटीएस उनकी तह तक जाएगी। खुफिया एजेंसियों ने भी अपने स्तर से जांच-पड़ताल शुरू कर दी है।
विज्ञापन
रविवार को एटीएस के डीएसपी मनीष सोनकर व जिले के एटीएस प्रभारी देवी सिंह ने थाना उल्दन स्थित बंगरा चौराहा पर बोलेरो कार से एक हजार डेटोनेटर, 25 पेटियों में रखीं पांच हजार जिलेटिन की छड़ें बरामद कीं थीं। मौके से थाना मोंठ के टोड़ी निवासी चरन सिंह, राजस्थान के जनपद भीलवाड़ा तहसील जहाजपुर व थाना शक्करगढ़ स्थित खजुरी गांव हाल निवासी थाना नवाबाद स्थित विश्वविद्यालय के पीछे निवासी दीन बंधु, चालक मोंठ निवासी पुष्पपेंद्र व थाना टीकमगढ़ के गांव वनवाड़ी निवासी सीताराम पाल को गिरफ्तार कर लिया गया था। देर रात उल्दन थाने में सभी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर पड़ताल शुरू कर दी। कानपुर व झांसी एटीएस ने हिरासत में लेकर छानबीन की। रात भर आरोपियों से की गई पूछताछ में कई जानकारियां टीम को मिली हैं।
विज्ञापन
भारी मात्रा में विस्फोटक सामग्री मिलने के बाद सुरक्षा एजेंसियों के भी कान खड़े हो गए हैं। गंभीरता को देखते हुए एटीएस के साथ एसटीएफ व अन्य खुफिया एजेंसियों ने भी जानकारी जुटाई है। आरोपियों से पूछताछ में पता चला है कि मध्य प्रदेश के एक जिले से विस्फोटक सामग्री लाई जा रही थी जिसे किसी बड़े शहर में पहुंचाने की तैयारी थी। ऐसे में इतनी भारी मात्रा में विस्फोटक सामग्री को ले जाने का क्या मकसद है, इस पर खुफिया टीमों ने अपनी - अपनी अलग तरीके से पड़ताल शुरू कर दी है।
विज्ञापन
बॉर्डर पर चेकिंग अभियान तेज
पूरे प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी डॉ. ओपी सिंह ने बॉर्डर थाना क्षेत्रों में सघन चेकिंग के निर्देश दिए हैं। बाहर से आने वाली गाड़ियों को पूरी चेकिंग के बाद ही आने- जाने दिया जा रहा है। दिन भर थानों की पुलिस हाइवे पर भी चेकिंग करती रही।