फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Foundation stone laid for four development projects worth Rs 44.61 crore

Jhansi News: 44.61 करोड़ की लागत की चार विकास परियोजनाओं का शिलान्यास

Thu, 16 Jul 2026 02:26 AM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी Updated Thu, 16 Jul 2026 02:26 AM IST
विज्ञापन
Foundation stone laid for four development projects worth Rs 44.61 crore
झांसी। महापौर बिहारी लाल आर्य ने बुधवार को सीएम ग्रिड फेज-3, नगरोदय योजना और 15वें वित्त आयोग के तहत महानगर में चार विकास परियोजनाओं का शिलान्यास किया। इन परियोजनाओं पर कुल 44.61 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे।
विज्ञापन

महापौर बिहारी लाल ने बताया कि सबसे बड़ी परियोजना के तहत बीकेडी चौराहे से आयुर्वेदिक कॉलेज, फ्लाईओवर के नीचे, महिला पॉलीटेक्निक, अटल चौक (अंसल कॉलोनी) होते हुए गणेश चौराहा तक सड़क, फुटपाथ, साइड पटरी और सौंदर्यीकरण का कार्य होगा। परियोजना की लागत 38.81 करोड़ रुपये है। हंसारी (जोन-2) में 4.14 करोड़ रुपये की लागत से शॉपिंग कॉम्प्लेक्स बनेगा। मेडिकल रोड पर पानी की टंकी से मेडिकल बाइपास पार्क तक हरित पट्टी, मेडिकल गेट नंबर-1 से कानपुर बाइपास तक डिवाइडर के सौंदर्यीकरण पर 96.94 लाख रुपये खर्च होंगे। अशोक वैली में 68.61 लाख रुपये की लागत से सड़क और पटरी की मरम्मत होगी। इस दौरान अपर नगर आयुक्त राहुल यादव, जोनल अधिकारी तान्या, अधिशासी अभियंता नीना सिंह समेत नगर निगम के अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed