{"_id":"586e9b5e4f1c1b005215b4d6","slug":"found-in-gwalior-jhansi-abducted-naina","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्वालियर में मिली झांसी से अपहृत नैना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्वालियर में मिली झांसी से अपहृत नैना
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 06 Jan 2017 12:45 AM IST
विज्ञापन
police, jhansi news
- फोटो : demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेलवे स्टेशन से 16 नवंबर को अपहृत निवाड़ी के टेहरका थाना क्षेत्र के रामपुरा निवासी राजू की चार वर्षीय बेटी नैना (दीपिका) को जीआरपी ने ग्वालियर पुलिस के सहयोग से बरामद कर लिया है। ग्वालियर में पिछले दिनों पकड़े गए एक बच्चा गिरोह के हाथ आने के बाद सक्रिय हुई जीआरपी ने यह सफलता हासिल की। बृहस्पतिवार को बच्ची परिजनों को सौंप दी गई।
राजू जालंधर में मजदूरी करता है। 16 नवंबर 2016 को उसकी पत्नी लक्ष्मी छह साल के बेटे व चार साल की बेटी नैना के साथ जालंधर से अपने गांव आ रही थी। जालंधर से सवार होने के बाद उसे ट्रेन बदलने के लिए ग्वालियर में उतरना पड़ा।
ग्वालियर स्टेशन पर उसकी मुलाकात एक महिला से हो गई। ताज एक्सप्रेस से लक्ष्मी बच्चों को लेकर ग्वालियर से झांसी आ गई। महिला भी झांसी तक साथ आई। लक्ष्मी प्लेटफार्म एक पर पैसेंजर ट्रेन के इंतजार में बच्चों को लेकर बैठी थी, तभी वह उस महिला के भरोसे बच्चों को छोड़कर खाने का सामान लेने चली गई। वह जब वापस लौटी तो महिला व उसकी बेटी नैना गायब थी। लक्ष्मी ने अपनी बच्ची की स्टेशन पर तलाश की, मगर उसका कोई पता नहीं चल सका। जीआरपी थाना पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज करने के बाद सीसीटीवी फुटेज में महिला को बच्ची ले जाते देखा।
विज्ञापन
इधर, 30 दिसंबर को ग्वालियर पुलिस ने डबरा के जवाहर कॉलोनी निवासी लक्ष्मीबाई को चोरी की हुईं चार बच्चियों के साथ पकड़ा था। तीन जनवरी को जीआरपी थाना प्रभारी रवि चंद्र मिश्र ग्वालियर पहुंचे और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुष्ट किया कि वही महिला नैना को अपहृत कर ले गई थी। किया था। उसने ग्वालियर के गिजौरा थाना क्षेत्र के राममिलन व रामनाथ के सहयोग से नैना को ग्वालियर के बदनापुर में रहने वाली रोशनबाई के पास छोड़ दिया था। पुलिस ने नैना को रोशनबाई के घर से बरामद कर लिया गया। ग्वालियर पुलिस ने रोशनबाई के अलावा सहयोगी राममिलन व रामनाथ को भी पकड़ लिया। बृहस्पतिवार को जीआरपी नैना को लेकर झांसी आ गई और उसे परिजनों को सौंप दिया।