{"_id":"6b0b40621377c9b82b0edac4","slug":"shortfall-in-mineral-revenue-collection-notice-issued-to-mining-inspector-jhansi-news-c-11-jhs1004-924880-2026-11-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: खनिज राजस्व लक्ष्य की वसूली कम, खान निरीक्षक को नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: खनिज राजस्व लक्ष्य की वसूली कम, खान निरीक्षक को नोटिस
विज्ञापन
- निदेशक ने सात दिन में मांगा जवाब, लक्ष्य के सापेक्ष राजस्व वसूली में लापरवाही बरतने का आरोप
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। जिले में खनिज राजस्व की वसूली लक्ष्य से काफी पीछे रहने पर खान निरीक्षक अमित कुमार को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। भूतत्व एवं खनिकर्म विभाग के निदेशक ने नोटिस जारी करके राजस्व लक्ष्य की प्राप्ति के लिए सार्थक प्रयास न करने और शिथिलता बरतने की बात कही है।
निदेशक डॉ. उज्ज्वल कुमार की ओर से जारी नोटिस में वित्तीय वर्ष 2026-27 में अप्रैल से अक्तूबर तक झांसी जिले के लिए 2.50 करोड़ का राजस्व लक्ष्य निर्धारित किया गया था। इसके सापेक्ष महज 106.97 करोड़ रुपये की ही वसूली हो सकी। यानी निर्धारित लक्ष्य का सिर्फ 42.79 फीसदी राजस्व ही प्राप्त हुआ। नोटिस में कहा गया है कि राजस्व लक्ष्य की प्राप्ति के लिए सार्थक प्रयास नहीं किए जा रहे हैं। खान निरीक्षक को निर्देश दिए गए हैं कि माह के अंत तक निर्धारित लक्ष्य की शत-प्रतिशत प्राप्ति के लिए प्रत्येक दशा में प्रयास करें। साथ ही सात दिन में स्पष्ट करें कि लक्ष्य प्राप्ति में लापरवाही बरतने पर कड़ी कार्रवाई क्यों न की जाए।