फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Jhansi: Former headman dies after car collides on highway, case registered on son's complaint

Jhansi: हाईवे पर कार की टक्कर से पूर्व प्रधान की मौत, बेटे की तहरीर पर मामला दर्ज

Sat, 25 Apr 2026 03:04 AM IST
झांसी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी Published by: झांसी ब्यूरो Updated Sat, 25 Apr 2026 03:04 AM IST
सार

कार ने टक्कर से पूर्व प्रधान सड़क से उछलकर करीब 20 फीट दूर जा गिरे। मौके पर ही उनकी मौत हो गई। वहीं, चालक कार लेकर भाग गया। पूर्व प्रधान के बेटे की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
 

विज्ञापन
Jhansi: Former headman dies after car collides on highway, case registered on son's complaint
सड़क हादसे में पूर्व प्रधान की मौत।

विस्तार

कानपुर हाईवे पर खड़े पूर्व प्रधान को बृहस्पतिवार शाम तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। पूर्व प्रधान सड़क से उछलकर करीब 20 फीट दूर जा गिरे। उनकी मौत हो गई। वहीं, चालक कार लेकर भाग गया। पूर्व प्रधान के बेटे की तहरीर पर पुलिस ने कार सवार के विरुद्ध मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


मध्य प्रदेश के ओरछा थाना क्षेत्र के बसोवा गांव में रहने वाले जुगल किशोर अहिरवार (59) के बेटे हेमराज अहिरवार ने बताया कि उनके पिता गांव के सरपंच (प्रधान) रह चुके हैं। बृहस्पतिवार को वह कूलर खरीदने के लिए झांसी आए थे। यहां से उन्होंने खुद और रिश्तेदार के लिए दो कूलर खरीदे और गांव के लिए रवाना हो गए। बड़ागांव थाना क्षेत्र के बचावली पुल के पास ऑटो रुकवाकर वह हैंडपंप से पानी पीकर सड़क किनारे खड़े हो गए। इसी बीच तेज रफ्तार कार ने जुगल किशोर को टक्कर मार दी। ओरछा थाना क्षेत्र के जिजौरा निवासी संजीव ने फोन कर उसे घटना की जानकारी दी और पिता को मेडिकल कॉलेज ले गए। डॉक्टर ने जुगल किशोर को मृत घोषित कर दिया। थाना प्रभारी बड़ागांव ने बताया कि मामला दर्ज कर कार चालक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन


घर में छाया मातम
जुगल किशोर की मौत के बाद घर में मातम छाया है। परिजन और काफी संख्या में ग्रामीण मेडिकल कॉलेज पहुंच गए। पुलिस पंचनामा भरकर शव का पोस्टमार्टम करा रही है। जुगल किशोर के दो बेटे और दो बेटियां हैं। सभी की शादी हो चुकी है। पुलिस के अनुसार दुर्घटना करके भागी गाड़ी का पता लगाने के लिए सीसीटीवी कैमरे देखे जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed