फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Former municipal president sent to jail for 14 days in judicial custody

14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेजे गए पूर्व पालिकाध्यक्ष

Wed, 15 Dec 2021 01:39 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 15 Dec 2021 01:39 AM IST
विज्ञापन
Former municipal president sent to jail for 14 days in judicial custody
ललितपुर। राष्ट्रीय राजमार्ग की अधिग्रहीत जमीन बेचने के मामले में नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष रमेश खटीक को अदालत ने सोमवार को न्यायिक अभिरक्षा में 14 दिनों के लिए जेल भेज दिया। पूर्व पालिकाध्यक्ष को जिला कारागार में दो नंबर बैरक में क्वारंटीन किया गया है। उन्हें कुछ दिन बात दूसरी बैरक में भेजा जाएगा।
विज्ञापन

भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के कार्यालय सहायक हेमंत राजपूत की तहरीर पर पुलिस ने नवंबर माह में नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष रमेश खटीक सहित चार लोगों के खिलाफ राष्ट्रीय राजमार्ग की अधिग्रहीत जमीन बेचने के मामले में रिपोर्ट दर्ज की थी। सोमवार शाम पुलिस ने पूर्व पालिकाध्यक्ष को गिरफ्तार कर मामले में पूछताछ की और सुबह न्यायालय में पेश कराने से पहले जिला अस्पताल ले जाकर उनका चिकित्सीय परीक्षण कराया। इस दौरान उनके परिजन व समर्थक अस्पताल पहुंचे और उनका हाल लिया।
विज्ञापन

दोपहर करीब 12 बजे उन्हें पुलिस अभिरक्षा में कोर्ट ले जाया गया, जहां अदालत ने उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया। कोतवाल विनोद मिश्रा ने बताया कि मुकदमा में नामजद तीन अन्य आरोपियों की जांच चल रही है जल्द ही उन्हें भी गिरफ्तार किया जाएगा। उधर, पूर्व पालिकाध्यक्ष की गिरफ्तारी का मामला राजनीतिक गलियारों में चर्चा का विषय बना रहा। सूत्रों के मुताबिक कई प्रमुख दलों के नेताओं ने उनके परिजनों के माध्यम से बात कर हालचाल लिए। जिला अस्पताल से लेकर न्यायालय परिसर तक कई समर्थक उनके साथ पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

अदालत से मिलेगा न्याय : रमेश खटीक
नगर पालिका बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष रमेश खटीक को पहली बार जेल गए हैं। सुबह अस्पताल में परिजनों के दुखी होने पर उन्होंने उन्हे समझाते हुए कहा कि ये तो राजनीति में चलता है उन्होंने कोई गलत काम नहीं किया जिसके कारण उन्हें पछताना पड़े। अदालत से उन्हें न्याय मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed