फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Former BJP Metropolitan President accused of using JCB to grab land

Jhansi News: जमीन कब्जाने के इरादे से पूर्व भाजपा महानगर अध्यक्ष पर जेसीबी चलवाने का आरोप

Tue, 23 Sep 2025 02:46 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 23 Sep 2025 02:46 AM IST
विज्ञापन
Former BJP Metropolitan President accused of using JCB to grab land
झांसी। पूर्व भाजपा महानगर अध्यक्ष एवं पराग दुग्ध संघ के अध्यक्ष प्रदीप सरावगी के खिलाफ बुजुर्ग महिला ने जमीन कब्जाने के लिए जेसीबी चलाकर बाउंड्रीवाल गिराने के आरोप में नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

सिविल लाइंस निवासी बुजुर्ग महिला मीरा सरावत ने पुलिस को बताया कि वह अपने पति के इलाज के लिए झांसी से बाहर गई थी। उसी दौरान झांसी खास स्थित उसकी बेशकीमती जमीन (आराजी संख्या 2413) को हड़पने के उद्देश्य से पूर्व महानगर अध्यक्ष प्रदीप सरावगी अपने साथी मुकेश यादव निवासी ग्वालियर रोड के साथ 12 सितंबर को उसके प्लॉट पर जा पहुंचे। आरोपियों ने जेसीबी लगाकर उसकी बाउंड्रीवाल ध्वस्त कर दी। सारी ईंट हटाकर अपने प्लॉट पर रख ली। सूचना मिलने पर वह झांसी लौट आई। वहां पहुंचकर उनके विरोध करने पर आरोपियों ने गाली गलौज करते हुए उनको जान से मार डालने की धमकी दी। बुजुर्ग महिला का कहना है कि इस मामले में कोर्ट ने स्टे दे रखा है। इसके बावजूद प्रदीप सरावगी ने अपने साथियों के साथ मिलकर उनकी बाउंड्रीवाल ध्वस्त कर दी। उन्होंने आला पुलिस अफसरों से गुहार लगाई। जांच-पड़ताल के बाद पुलिस ने बुजुर्ग महिला की तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली। सीओ सिटी लक्ष्मीकांत गौतम का कहना है कि बुजुर्ग महिला की तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। मामले की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed