फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Forgery found in the marksheets of two madrasa teachers located in Chhaniyapura and Bhattagaon.

Jhansi News: छनियापुरा व भट्टागांव स्थित दो मदरसा शिक्षकों की मार्कशीट में मिला फर्जीवाड़ा

Fri, 06 Dec 2024 01:34 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 06 Dec 2024 01:34 AM IST
विज्ञापन
Forgery found in the marksheets of two madrasa teachers located in Chhaniyapura and Bhattagaon.

विज्ञापन




संवाद न्यूज एजेंसी

झांसी। फर्जीवाड़े की शिकायत पर की गई जांच में मदरसों के दो शिक्षकों की यूपी बोर्ड और मदरसा बोर्ड की मार्कशीट में अंकित जन्मतिथि अलग-अलग पाई गई है। जांच रिपोर्ट मदरसा शिक्षा परिषद के रजिस्ट्रार को सौंप दी गई है।

26 जुलाई को भट्टागांव स्थित मदरसा कॉस्मोपोलिटिन के शिक्षक मोहम्मद आरिफ और 21 अगस्त को ओरियंटल कॉलेज छनियापुरा के शिक्षक मोहम्मद आबिद की मार्कशीटों में फर्जीवाड़ा होने की शिकायत अल्पसंख्यक कल्याण विभाग में की गई थी।
विज्ञापन




अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी ने मामले की जांच की। जांच के दौरान दोनों ही शिक्षकों की माध्यमिक शिक्षा परिषद उत्तर प्रदेश और मदरसा शिक्षा परिषद लखनऊ की मार्कशीटों में दर्ज जन्मतिथि अलग-अलग पाई गई। अल्पसंख्यक कल्याण विभाग ने मदरसा शिक्षा परिषद के रजिस्ट्रार को जांच रिपोर्ट और आख्या सौंप दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


रजिस्ट्रार ने दोनों ही पक्षों की सुनवाई की तारीख 11 दिसंबर तय की है। इसके साथ ही दोनों पक्षों को साक्ष्यों के साथ उपस्थित होने के निर्देश दिए हैं। अल्पसंख्यक कल्याण विभाग के उपनिदेशक मोहम्मद तारिक ने बताया कि जांच रिपोर्ट भेज दी गई है। रजिस्ट्रार के निर्णय और आदेश के बाद ही कार्रवाई तय की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed