फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Foreign tourists visiting tourist area injured in accident in Lalitpur

Lalitpur: पर्यटन क्षेत्र घूमने जा रहे विदेशी पर्यटक दुर्घटना में घायल, खजराहो से चंदेरी जाते समय हुआ हादसा

Thu, 12 Dec 2024 10:01 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर Published by: आकाश दुबे Updated Thu, 12 Dec 2024 10:01 PM IST
सार

झांसी-सागर नेशनल हाईवे-44 पर गोविंद सागर बांध के पास यह हादसा हुआ। अज्ञात वाहन ने पर्यटक की बाइक को टक्कर मार दी। इससे पर्यटक घायल हो गया।

विज्ञापन
Foreign tourists visiting tourist area injured in accident in Lalitpur
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पर्यटन क्षेत्र खजराहो से साथियों संग बाइक से चंदेरी जा रहे विदेशी पर्यटक की बाइक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जिससे वह घायल हो गया। घायल को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। यहां इलाज के बाद विदेशी पर्यटक को उसके साथी अपने साथ लेकर चले गए।

विज्ञापन

फ्रांस निवासी डेनियल मार्टिन (69) पुत्र फ्रांसिस मार्टिन अपने साथियों संग भारत देश में भ्रमण के लिए कुछ दिन पूर्व आया था। वह अपने तीन साथियों के साथ मध्य प्रदेश के प्रसिद्ध पर्यटन क्षेत्र खजराहो घूमने के लिए पहुंचा। यहां से बुधवार को डेनियल अपने साथियों संग दो बाइक से मध्य प्रदेश के पर्यटन क्षेत्र चंदेरी के लिए रवाना हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन

शाम को वह लोग ललितपुर शहर से गुजरे झांसी-सागर नेशनल हाईवे-44 पर गोविंद सागर बांध के पास पहुंचे थे। तभी अज्ञात वाहन ने डेनियल की बाइक को टक्कर मार दी। इससे डेनियल घायल हो गया।साथियों द्वारा उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया। यहां चिकित्सकों ने उसका इलाज किया। डेनियल के साथ यात्रा कर रहे खजराहो निवासी ट्रांसलेटर नरेंद्र सिंह ने बताया कि दुर्घटना में डेनियल के पैर में चोट आई थी। इलाज के बाद डेनियल के साथी उन्हें अपने साथ लेकर चले गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed