फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   For the first time in the season, the mercury reached 44 degrees

Jhansi News: सीजन में पहली बार पारा 44 डिग्री के पारा

Sat, 19 Apr 2025 01:57 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 19 Apr 2025 01:57 AM IST
विज्ञापन
For the first time in the season, the mercury reached 44 degrees

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। सीजन में पहली बार झांसी का अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया। ऐसे में झांसी प्रदेश का सबसे गर्म शहर रहा। न्यूनतम तापमान भी सर्वाधिक होने से रात भी प्रदेश में सबसे गर्म रही। मौसम विभाग ने 20 अप्रैल के बाद तापमान में और इजाफा होने का पूर्वानुमान जताया है।

शुक्रवार को सुबह 10 बजे से ही अच्छी धूप खिल गई थी। दिन चढ़ने के साथ ही तापमान में भी लगातार इजाफा होता गया। चिलचिलाती धूप में लोगों का हाल बेहाल हो गया। दोपहर में तो ऐसा लगा, जैसे आसमान से आग बरस रही है। ऐसे में शहर के प्रमुख चौराहों जैसे इलाइट, चित्रा, जेल और कचहरी आदि में लोगों की भीड़भाड़ कम रही। वहीं, मानिक चौक, बड़ाबाजार, सीपरी बाजार, सदर बाजार आदि प्रमुख बाजारों में भी लोगों की भीड़ कम रही। झांसी का अधिकतम तापमान 44.1 डिग्री सेल्सियस रहा, जो कि सामान्य से 4.4 डिग्री अधिक है। वहीं, न्यूनतम पारा 25.9 डिग्री सेल्सियस रहा, जो कि सामान्य से 2.2 डिग्री अधिक है। झांसी का अधिकतम और न्यूनतम तापमान दोनों प्रदेश में सबसे ज्यादा रहा। झांसी के बाद 43.6 डिग्री सेल्सियस तापमान रहने से बांदा प्रदेश का दूसरा और 41.7 डिग्री तापमान रहने से आगरा तीसरा सबसे गर्म शहर रहा।मौसम केंद्र लखनऊ के वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक डॉ. अतुल कुमार सिंह ने बताया कि शनिवार को अधिकतम तापमान में मामूली गिरावट देखने को मिल सकती है। लेकिन, रविवार के बाद तापमान में इजाफा होगा। दिन का पारा 45 डिग्री सेल्सियस पहुंचते ही लू चलने की स्थिति बन सकती है।य
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed