फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   for airport metering the land

हवाई अड्डे के लिए जमीन की पैमाइश की

Tue, 17 Nov 2020 01:20 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 17 Nov 2020 01:20 AM IST
विज्ञापन
for airport metering the land
हवाई अड्डे के लिए जमीन की हुई पैमाइश
विज्ञापन

झांसी। हवाई अड्डे की स्थापना की कवायद लगातार जारी है। सोमवार को राजस्व विभाग की टीम न प्रस्तावित जमीन की पैमाइश की। नई योजना के तहत अब पहले के मुकाबले कम जमीन पर हवाई अड्डा बनाने की तैयारी है, जिस पर छोटे एयरक्राफ्ट उड़ाए जाएंगे।

ग्वालियर रोड स्थित सेना की हवाई पट्टी को विस्तारित कर हवाई अड्डा बनाया जाना है। इसके लिए हवाई पट्टी से सटी नहर, एनएचएआई और ग्राम सिमरधा की जमीन अधिग्रहीत करने की योजना बनाई गई थी। सोमवार को उप जिलाधिकारी की अगुवाई में राजस्व विभाग की टीम ने प्रस्तावित जमीन की नापजोख की। पूर्व प्रस्तावित योजना के तहत सिमरधा की आवासीय और कृषि जमीन का भी अधिग्रहण हवाई पट्टी के विस्तार के लिए किया जाना था। अब योजना में परिवर्तन किया गया है। इसके तहत अब लगभग पंद्रह एकड़ जमीन की अधिग्रहीत की जानी है। शुरुआत छोटे एयरक्राफ्ट से की जाएगी। सवारियां अधिक निकलने की स्थिति में हवाई अड्डे का और विस्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed