फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Food zone will be built in the city, architects are making the blueprint

Jhansi News: शहर में बनेगा फूड जोन, आर्किटेक्ट बना रहे खाका

Thu, 14 Nov 2024 01:03 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 14 Nov 2024 01:03 AM IST
विज्ञापन
Food zone will be built in the city, architects are making the blueprint
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। पुरानी तहसील रोड पर जिला प्रशासन फूड जोन तैयार कराने जा रहा है। इसके लिए पर्यटन विभाग के आर्किटेक्ट खाका तैयार कर रहे हैं। निर्धारित डिजाइन के बाद शहर को चौपाटी की सौगात मिल जाएगी।
जिलाधिकारी अक्षय त्रिपाठी ने जहां-तहां नाश्ते व चाट ठेलों को व्यवस्थित करने के लिए शहर के बीचोंबीच चौपाटी बनाने का निर्णय लिया था। पुरानी तहसील से जीआईसी के सामने से जाने वाले मार्ग का चयन किया गया। नगर पालिका से कार्ययोजना तैयार करने के लिए कहा गया, लेकिन वह इसे आधुनिक रूप से तैयार करने का खाका नहीं दे पाई। अब पर्यटन विभाग को चौपाटी की डीपीआर बनाने की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
विज्ञापन

शासन स्तर से पर्यटन विभाग ने आर्किटेक्ट को नामित कर यहां भेजा है। खास तरह के हाथ ठेले तैयार किए जा रहे हैं, जिसमें डस्टबिन आदि अटैच होंगे। साथ ही पीने के पानी व हाथ धोने की व्यवस्था होगी। सार्वजनिक शौचालय व अन्य जनसुविधाओं का भी ध्यान रखा जाएगा। यहां विशेष लाइटिंग, वॉल पेंटिंग, म्यूजिक सिस्टम आदि लगाए जाएंगे। शाम से रात तक यहां चाट व अन्य खाद्य सामग्री की अस्थाई दुकानें लगाई जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------------------
फूड जोन से बढ़ेगी सुंदरता :
फूड जोन से शहर में यहां-वहां खड़े होने वाले ठेलों से जो यातायात बाधित होता है, वह तो कम होगा ही, शहर की खूबसूरती भी बढ़ेगी। इसके साथ ही लोगों को परिवार के लिए हल्की फुल्की ट्रीट देने का एक नियत स्थान भी मिल जाएगा।

--------------------
आर्किटेक्ट ने कार्य प्रारंभ कर दिया है, जल्द ही इसका विस्तृत मैप तैयार कर जिला प्रशासन को सौंपा जाएगा। जिलाधिकारी की स्वीकृति के बाद कार्य प्रारंभ किया जाएगा।
हेमलता, जिला पर्यटन अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed