फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Food grains burnt due to fire in a kutcha house in village Lavan

Jhansi News: ग्राम लावन में कच्चे घर में आग लगने से खाद्यान्न जला

Sat, 10 May 2025 12:09 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 10 May 2025 12:09 AM IST
विज्ञापन
Food grains burnt due to fire in a kutcha house in village Lavan
- सुबह तीन बजे शॉट सर्किट से लगी आग
विज्ञापन

मोंठ। ग्राम लावन में शुक्रवार की सुबह 3 बजे विद्युत शॉट सर्किट से कच्चे घर में आग गई। इससे शादी के लिए रखा सारा सामान जलकर राख हो गया। ग्राम लावन निवासी रामेश्वर प्रसाद वर्मा अपने छोटे भाई के साथ रहते हैं। छोटे भाई के लड़के की इसी माह की 28 तारीख को होने वाली शादी की तैयारियों में सभी व्यस्त थे कि अचानक शुक्रवार की सुबह उसी घर में आग लग गई। जिसमें शादी के लिए रखा हुआ सामान 10 क्विंटल गेहूं, 2 क्विंटल चना, 2 कुंटल सरसों जलकर राख हो गए। आग ने इतना विकराल रूप धारण कर लिया था कि फायर ब्रिगेड की 3 गाड़ियों द्वारा 2 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद काबू पाया जा सका। सुबह लेखपाल को सूचना देने के बाद भी न आने पर सभी सदस्यों द्वारा एसडीएम को सूचना दी गई। एसडीएम प्रदीप कुमार सिंह ने ग्रामीणों की सूचना पर लेखपाल को तुरंत मौके पर भेजने के निर्देश दिए। एसडीएम के निर्देश के बाद दोपहर में लेखपाल ने मौके पर जाकर नुकसान का सर्वे किया और रिपोर्ट बनाकर प्रशासन को भेज दी, ताकि पीड़ित को अग्निकांड में हुए नुकसान का मुआवजा मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed