फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Flite ticket and light connection will be book in post office

अब डाकघरों से मिलेगा नया बिजली कनेक्शन, बुक होंगे फ्लाइट के टिकट , राज्य व केंद्र सरकार से जुड़ीं 73 सेवाएं मिलेंगी

Thu, 04 Feb 2021 08:08 PM IST
झांसी ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, झांसी
अमर उजाला ब्यूरो, झांसी Published by: झांसी ब्यूरो Updated Thu, 04 Feb 2021 08:08 PM IST
विज्ञापन
Flite ticket and light connection will be book in post office
कॉमन सर्विस सेंटर - फोटो : अमर उजाला
भारतीय डाक विभाग द्वारा कॉमन सर्विस सेंटर के तहत मंडल के 17 डाकघरों में कॉमन सर्विस सेंटर शुरू किया गया है। इससे बिजली के कनेक्शन लेने के लिए यहां आवेदन किया जा सकता है। साथ ही, डाकघर में ही बिजली के बिलों को जमा भी किया जा सकता है। वहीं, वोटर कार्ड बनाने व फ्लाइट व रेलों के टिकट को भी बुक किया जा सकता है। डाकघरों पर राज्य व केंद्र सरकार से जुड़ीं 73 सेवाएं मिलेंगी।
विज्ञापन


कॉमन सर्विस सेंटरों को मंडल के प्रधान डाकघर, सीपरी बाजार डाकघर, चिरगांव, बबीना, गरौठा, मोंठ, समथर, मऊरानीपुर उप डाकघर, रानीपुर डाकघर, महरौनी डाकघर, ललितपुर प्रधान डाकघर, उरई प्रधान डाकघर, कोंच, कालपी, माधौगढ़, जालौन में शुरूआत कर दी गई है। इन सेंटरों के माध्यम से नया आधार पंजीकरण, आधार प्रिंट, मोबाइल अपडेट, डेमोग्राफिक अपडेट, ई-केवाईसी, ऑथेंटिकेशन, सीडिंग, पैन कार्ड, पासपोर्ट, स्वच्छ भारत अभियान, पीएम आवास योजना, सोइल हेल्थ कार्ड, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र, आयुष्मान भारत योजना, पीएम श्रम योगी मान-धन पेंशन योजना, जीवन प्रमाण पत्र, वोटर रजिस्ट्रेशन फॉर्म-6, वोटर कार्ड सुधार, वोटर प्रिंट, लेबर सर्टिफिकेट, लेबर रजिस्ट्रेशन, नेशनल पेंशन स्कीम, स्वावलंबन अंशदान, हवाई जहाज के टिकट, बस व रेलवे के टिकट बुक करने, ई- मोबाइल रिचार्ज, टेली साफ्ट रजिस्ट्रेशन, आईटीआई, ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन, स्कॉलरशिप के लिए आवेदन किया जा सकता है।
विज्ञापन


वहीं बैंकिंग सेवाओं में फिक्स डिपॉजिट अकाउंट, लोन, जमा व निकासी भी की जा सकती है। इसके अलावा जीएसटी रिटर्न, टीडीएस ले सकते हैं। अन्य सेवाओं में बिजली का बिल जमा करने के साथ ही नए कनेक्शन के लिए भी आवेदन किया जा सकता है। प्रवर डाक अधीक्षक जितेंद्र सिंह ने बताया कि कॉमन सर्विस सेटरों को मंडल के 17 डाकघरों में शुरू किया गया है। सेंटरों पर केंद्र व राज्य सरकार की 73 योजनाओं का लाभ लेने के लिए आवेदन किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed