{"_id":"6037f9c18ebc3ee9196f1985","slug":"five-people-again-murder-case-jhansi-news-jhs1894979163","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांच लोगों पर हत्या का मुकदमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांच लोगों पर हत्या का मुकदमा
Fri, 26 Feb 2021 05:07 PM IST
झांसी ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो, झाँसी
अमर उजाला ब्यूरो, झाँसी
Published by: झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 26 Feb 2021 05:07 PM IST
विज्ञापन
मंगलवार को थाना सीपरी बाजार क्षेत्र के भोजला गांव निवासी आईटीआई के छात्र का शव कानपुर हाईवे स्थित बूढ़ा गांव के पास बगीचे में मिलने के मामले में पुलिस ने पांच लोगों पर हत्या की रिपोर्ट दर्ज की है। परिजनों ने प्रेम प्रसंग का मामला बताते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
भोजला गांव निवासी लक्ष्मीनारायण यादव ने तहरीर देकर बताया कि उनका पुत्र मोहित यादव शनिवार की सुबह पेपर देने की कहकर निकला था। इसके बाद वह घर नहीं लौटा था। मंगलवार की सुबह उसका शव कानपुर हाईवे स्थित बूढ़ा गांव के पास बगीचे में पेड़ से लटका मिला था।
विज्ञापन
उनका आरोप है कि आईटीआई में साथ पढ़ने वाली एक छात्र से उसका प्रेम प्रसंग चलता था। इससे विपक्षी खुन्नस रखने लगे थे। आरोप है कि इसी ख्रुन्नस में हत्या कर शव पेड़ पर लटका दिया था। पुलिस ने सिमरधा गांव निवासी रोहिनी, रामबिहारी, रमेश की पत्नी और दो अज्ञात लोगों पर हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन