Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Roads left dug up; waiting for water in the taps

Jhansi News: सड़कें खोदकर छोड़ीं, नलों में पानी का इंतजार

Thu, 26 Nov 2026 02:18 AM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी Updated Thu, 26 Nov 2026 02:18 AM IST
विज्ञापन
Roads left dug up; waiting for water in the taps
पूंछ। मोठ ब्लॉक के ग्राम सेसा में नमामि गंगे योजना के तहत पाइपलाइन डालने के बाद गांव की सड़कें और नालियां बदहाल हो गई हैं। जगह-जगह गड्ढे और मलबा पड़ा है। नालियों के टूटे क्रॉस से सरिया बाहर निकल आया है। वहीं, घरों के बाहर नल तो लगा दिए गए हैं, लेकिन उनमें पानी नहीं आ रहा है। इससे ग्रामीणों को आवागमन के साथ पीने के पानी की परेशानी भी झेलनी पड़ रही है।
विज्ञापन

ग्रामीण बृजेश साहू, राजेश साहू, विकास कुमार और राजेश कुमार ने बताया कि पाइपलाइन डालने के लिए गांव की सड़कों को खोदा गया था। काम पूरा होने के बाद सड़कों की ठीक से मरम्मत नहीं कराई गई। इससे गलियां उखड़ गईं और नालियों पर डाले गए सीमेंट के क्रॉस टूट गए। जगह-जगह गड्ढे और मलबा पड़ा होने से लोगों को पैदल निकलने में भी परेशानी हो रही है।
विज्ञापन

नालियों का गंदा पानी सड़कों पर फैलने से कीचड़ और जलभराव की समस्या बनी हुई है। टूटे क्रॉस से सरिया निकलने के कारण लोगों को चोट लगने का खतरा है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि निर्माण कार्य बृज गोपाल कंस्ट्रक्शन कंपनी ने किया है। कंपनी ने मनमाने तरीके से काम किया और कई जगह गड्ढे खोदकर छोड़ दिए। सड़कों और नालियों की मरम्मत भी नहीं कराई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों ने मांग की है कि नमामि गंगे योजना के तहत खोदी गई सड़कों और टूटी नालियों की जल्द मरम्मत कराई जाए। साथ ही नलों में पानी की आपूर्ति शुरू कराई जाए और निर्माण कंपनी की मनमानी पर कार्रवाई की जाए।


नलों में पानी नहीं
गांव के बाहर और घरों के बाहर नल तो लगा दिए गए हैं, लेकिन उनमें पानी नहीं आता। नल केवल दिखावे के लिए रह गए हैं। लोगों को पीने के पानी के लिए आज भी हैंडपंपों और दूर-दराज के स्रोतों पर निर्भर रहना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed