फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Five lakh rupees found with the bike rider, the police confiscated

बाइक सवार के पास मिले पौने पांच लाख रुपये, पुलिस ने जब्त किए

Tue, 08 Feb 2022 12:24 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 08 Feb 2022 12:24 AM IST
विज्ञापन
Five lakh rupees found with the bike rider, the police confiscated
झांसी। आदर्श आचार संहिता के चलते बरुआसागर पुलिस ने सोमवार को घुघुवा तिराहे पर चेकिंग के दौरान एक मोटर साइकिल सवार से पौने पांच लाख रुपये बरामद किए हैं। बरुआसागर में संयुक्त चेकिंग के दौरान मोटर साइकिल सवार उमाशंकर खरे पुत्र घनश्याम दास खरे निवासी चिचवली थाना सेंदरी जनपद निवाड़ी (मप्र) के पास से 4,75,800 रुपया नकद बरामद हुआ। नकदी के बारे में पूछने पर युवक इसके बारे में कुछ नहीं बता सका। पुलिस ने कागज मांगे लेकिन, वह कागज भी नहीं दिखा सका। टीम ने नगदी बरामद करके इसे कोषागार में जमा करा दिया। बबीना पुलिस ने टोल प्लाजा पर चेकिंग के दौरान चार पहिया वाहन से दो लाख रुपये नकद बरामद किए। पुलिस के मुताबिक कार चालक राजीव कुमार यादव पुत्र राज बहोर के अलावा कार में विजय कुमार पुत्र लालमणी निवासी खामाचौरा (मप्र) सवार थे। इनसे बरामद रकम के बारे में पुलिस ने पूछा लेकिन, दोनों कोई जवाब नहीं सके। पुलिस ने नकदी सदर ट्रेजरी में जमा करा दी। देर-शाम एसएसपी शिवहरी मीना की अगुवाई में रक्सा तिराहे पर अभियान चला। पुलिस ने एक कार चालक से एक लाख रुपये नकद बरामद किए। पूछताछ में वाहन चालक इस बारे में जानकारी नहीं दे सका। पुलिस ने नकदी जब्त करके इसे कोषागार में जमा करा दिया है।
विज्ञापन

अभी तक विभिन्न इलाकों में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने कुल 9060860 रुपये जब्त किए हैं। एसएसपी शिवहरी मीना का कहना है कि इस धनराशि को अवमुक्त कराने के लिए विधानसभा के आरओ के माध्यम से प्रार्थना पत्र देना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed