{"_id":"6746ee4fef7cd9f2e10ceb05","slug":"five-hundred-bags-of-fertilizer-distributed-to-200-farmers-jhansi-news-c-11-1-jhs1009-441735-2024-11-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: 200 किसानों को पांच सौ बोरी खाद वितरित की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: 200 किसानों को पांच सौ बोरी खाद वितरित की
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
चिरगांव। कृषक सेवा सहकारी समिति पर मंगलवार को खाद का वितरण किया गया। सुबह से किसान समिति पर एकत्रित हो गए थे। दस बजे के बाद खाद का वितरण शुरू हुआ। शाम तक करीब 200 किसानों में पांच सौ बोरी खाद का वितरण किया गया। अधिकारियों का कहना है कि बृहस्पतिवार को भी खाद आने के बाद उसका वितरण किया जाएगा। इसके लिए मंगलवार को ही किसानों में टोकन का वितरण कर दिया गया।
समिति के अध्यक्ष नरेंद्र पाराशर ने बताया कि मंगलवार को करीब 200 किसानों के बीच 500 बोरियों का वितरण किया गया है। एक ट्रक खाद और आने की संभावना है। जिसके टोकन वितरित कर दिए गए हैं। खाद वितरण में प्राथमिकता उन्हीं किसानों को दी गई है, जो संस्था के द्वारा लेनदेन करते हैं। जिनके पास टोकन होंगे।