{"_id":"613baf538ebc3e24c85b5b94","slug":"five-guns-and-cartridges-found-in-telangana-express-jhansi-news-jhs204001468","type":"story","status":"publish","title_hn":"झांसी : तेलंगाना एक्सप्रेस में मचा हड़कंप, लावारिस बैगों में मिली पांच बंदूकें और 23 कारतूस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झांसी : तेलंगाना एक्सप्रेस में मचा हड़कंप, लावारिस बैगों में मिली पांच बंदूकें और 23 कारतूस
Sat, 11 Sep 2021 02:43 PM IST
झांसी ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो, झांसी
अमर उजाला ब्यूरो, झांसी
Published by: झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 11 Sep 2021 02:43 PM IST
सार
बृहस्पतिवार रात रेलवे स्टेशन पर रुकी तेलंगाना एक्सप्रेस के जनरल कोच में दो लावारिस बैगों में पांच बंदूकें और 23 कारतूस मिलने से हड़कंप मच गया। ट्रेन में बंदूक ले जाने वालों की तलाश की गई, लेकिन कुछ पता नहीं चला। बैग में हैदराबाद की एक सिक्योरिटी कंपनी के कार्ड और दो शस्त्र लाइसेंस भी पाए गए।
विज्ञापन
तेलंगाना एक्सप्रेस में बैग में मिली बंदूके।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बृहस्पतिवार रात 1.20 बजे हैदराबाद से नई दिल्ली जाने वाली 02723 तेलंगाना एक्सप्रेस प्लेटफार्म पांच पर खड़ी थी। इस बीच ट्रेन के जनरल कोच में सवार एक यात्री ने प्लेटफार्म पर गश्त कर रहे आरपीएफ उपनिरीक्षक रविंद्र सिंह व अन्य स्टाफ को डिब्बे में लावारिस बैग रखे होने की सूचना दी।
आरपीएफ ने कोच से दो लावारिस बैग बरामद किए। इन बैगों को सावधानी पूर्वक खोला गया तो उनमें पांच एसबीबीएल बंदूकें, 23 कारतूस, मोबाइल के अलावा मोहम्मद रफीक व माजिद नाम के दो शस्त्र लाइसेंस भी बरामद हुए।
एसपी रेलवे मोहम्मद इमरान का कहना है कि बंदूकें हैदराबाद की किसी सिक्योरिटी कंपनी के कर्मचारियों की लग रही हैं। इस संबंध में हैदराबाद पुलिस से संपर्क किया जा रहा है। जल्द ही सत्यता का पता लग जाएगा।