{"_id":"5f592eb58ebc3e338a0120ff","slug":"five-dacait-arrest-for-mobile-thief-reporters-news-jhs17588086","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोबाइल लूटने वाले पांच बदमाश पकड़े, तमंचे बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोबाइल लूटने वाले पांच बदमाश पकड़े, तमंचे बरामद
विज्ञापन
झांसी। नवाबाद थाना पुलिस ने लोगों के मोबाइल लूटने व चोरी करने वाले पांच बदमाशों को क्राफ्ट मेला मैदान से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों के पास से छह मोबाइल व दो तमंचे बरामद किए गए। आरोपी मोबाइल का लॉक खोलने के बाद उसे सस्ते दामों में बेच देते थे। पुलिस गिरोह के चार अन्य फरार बदमाशों की तलाश कर रही है।
नवाबाद पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर क्राफ्ट मेला मैदान से पांच बदमाशों को पकड़ा। तलाशी में उनके पास से छह मोबाइल, दो तमंचे, चार कारतूस, एक बाइक व एक स्कूटी बरामद की गई। बदमाशों के नाम कोतवाली क्षेत्र के बाहर सैयर गेट निवासी कल्लू उर्फ अंसार, कसाई मंडी निवासी इरफान, सोनू कुरैशी, सलमान कुरैशी व कपूटर मदीना मस्जिद के पास निवासी जावेद हैं। पूर्व में इरफान पर पांच, कल्लू पर पांच, सलमान पर तीन, जावेद पर एक और सोनू पर दो मुकदमे दर्ज हैं। बुधवार को मामले का खुलासा करते हुए सीओ सिटी संग्राम सिंह ने बताया कि गिरोह का मास्टर माइंड कल्लू है। सोनू किसी भी कंपनी के फोन के लॉक को आसानी से खोल लेता है। लॉक खुलने के बाद 20 हजार के मोबाइल को पांच हजार रुपये में बेच देते हैं। गिरोह में शामिल सीपरी बाजार थाना क्षेत्र के मथनपुर निवासी आकाश वाल्मीकि, मुर्गा मंडी निवासी सादिक व अन्य दो की तलाश की जा रही है।
ये रहे टीम में शामिल
बदमाशों को पकड़ने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार मिश्र, वरिष्ठ उपनिरीक्षक राजेश पाल सिंह, शिवजीत सिंह, अजीत शर्मा, रणविजय सिंह, मुख्य आरक्षी कलीम खान, अतीक व सुनील शामिल रहे।