{"_id":"68acc77d9002d4c1ca0ec837","slug":"five-arrested-including-a-woman-who-committed-fraud-with-the-help-of-fake-aadhar-card-jhansi-news-c-11-1-jhs1032-627049-2025-08-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: फर्जी आधार कार्ड के सहारे जालसाजी करने वाली महिला समेत पांच गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: फर्जी आधार कार्ड के सहारे जालसाजी करने वाली महिला समेत पांच गिरफ्तार
विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। नवाबाद पुलिस ने फर्जी आधार कार्ड के सहारे जालसाजी करने वाली महिला समेत पांच जालसाजों को गिरफ्तार कर लिया।
एसपी सिटी ज्ञानेंद्र सिंह ने बताया बरुआसागर के इंदीवर नगर निवासी जयपत्री राय ने फर्जी आधार कार्ड बनवाकर लाखों रुपये की जमीन हड़पने के आरोप में पिछले माह नवाबाद थाने में पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उसने पुलिस को बताया कि बरुआसागर में उसके नाम से कृषि भूमि है। इस भूमि को हथियाने के लिए हंसराज अग्रवाल निवासी पंप हाउस, सुनील अग्रवाल, पंकज मिश्रा, संदीप कुमार गौतम एवं जय साहू ने फर्जीवाड़ा कर उनका नकली आधार कार्ड तैयार करा लिया। रामवती जाटव को इस नकली आधार कार्ड के सहारे तहसील ले गए। यहां जमीन का बैनामा करा लिया। छानबीन के दौरान पुलिस को रामवती का पता चला। पुलिस ने नकली आधार कार्ड बनाने के आरोप में रामवती समेत अजय कुशवाहा, नीरज, नरेश समेत पांच को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया।